Posted by : achhiduniya 26 March 2021

महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद सरकार इसे रोकने में असफल साबित हो रही है। कई मामलों में जनता की लापरवाही भी कोरोना के बढ़ते मामलों की एक बड़ी वजह है। सरकार लगातार लोगों से यह अपील कर रही है कि वे कोरोना के नियमों का पालन करें लेकिन लोग सरकार की तमाम गुजारिश को अनदेखा करते हुए नजर आ रहे हैं। महाराष्ट्र के 

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज कोरोना महामारी पर बड़ा बयान दिया है। पवार ने कहा कि यदि महाराष्ट्र में कोरोना के मामले इसी प्रकार बढ़ते रहे तो लॉकडाउन लगाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचेगा। फिर भी सरकार इस मामले पर 2 अप्रैल तक हालात का जायजा लेगी। उसके बाद भी यदि कोरोना मामले और जनता लापरवाही बढ़ती रही तो फिर लॉकडउन लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के अंदर 35 हज़ार 952 नए कोरोना के मामले सामने 

आए हैं। जबकि 111 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल मौतों का आंकड़ा 53 हज़ार 795 तक पहुंच चुका है। वहीं महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 2 लाख 62 हज़ार 685 का आंकड़ा छू चुके हैं। फिलहाल राज्य का रिकवरी रेट 87.78% है जबकि मृत्यु दर 2.07 साथ है। अजित पवार ने कोरोना को लेकर कुछ नई और कठोर गाइडलाइन का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मॉल, मार्केट और सिनेमाघरों में अब 50 लोगों की ही क्षमता होनी चाहिए। शादी में भी 50 लोगों से ज्यादा लोग शामिल नहीं होना चाहिए। पवार ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की भी सीमा तय कर दी है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। अस्पतालों में कोरोना के खतरे को देखते हुए मरीजों के लिए बेड रिजर्व किए जा रहे हैं। प्राइवेट अस्पतालों को भी 50 को भी बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व रखने का आदेश दिया गया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -