- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- एक कुतिया मरने पर नेताओं का शोकसंदेश, 250 से ज्यादा किसानो की मौत पर मौन.. राज्यपाल सत्यपाल मलिक का नेताओ पर कटाक्ष
एक कुतिया मरने पर नेताओं का शोकसंदेश, 250 से ज्यादा किसानो की मौत पर मौन.. राज्यपाल सत्यपाल मलिक का नेताओ पर कटाक्ष
Posted by : achhiduniya
17 March 2021
डीडवाना से दिल्ली जाते वक़्त झुंझुनूं में कुछ देर के लिए रुके मेघालय के
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि,किसान आदोलन जितना भी लम्बा चलेगा। देश का उतना ही नुकसान
होगा। साथ ही कड़े शब्दों में नेताओं को घेरते को उन्होंने कहा कि यहां एक कुतिया
मर जाती है तो नेताओं का शोकसंदेश आ जाता है,लेकिन आंदोलन
करते-करते हमारे 250 से ज्यादा किसान
मर गए,लेकिन किसी के मुंह से एक शब्द तक नहीं फूटा। यह सरासर ह्रदयहीनता है। किसान अपना सब कुछ छोड़-छाड़कर यहां बैठे हैं। किसान आन्दोलन पर अब मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने नेताओं के रवैये पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत करते हुए मलिक ने आगे कहा कि, ऐसा मेरा मानना है कि इस आंदोलन का जल्द ही हल हो जाएगा। सब अपनी-अपनी जगह ठीक हैं। एमएसपी ही मुख्य मुद्दा है। जिसे कानूनी कर देंगे तो मामला हल हो जाएगा। मलिक ने कहा कि आंदोलन इतना समय नहीं चलना
चाहिए। किसान आंदोलन में सरकार और किसानों के बीच मध्यस्थ बनने के सवाल पर मलिक ने कहा कि वे संवैधानिक पद पर हैं। बिचौलिया नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि कृषि कानून पर किसान एकजुट हैं।


