- Back to Home »
- Politics »
- TMC- यानि 'ट्रांसफर माय कमीशन,ममता दीदी में ममता होती,तो टीएमसी के माध्यम से गरीबों का पैसा न लूटती..ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी
TMC- यानि 'ट्रांसफर माय कमीशन,ममता दीदी में ममता होती,तो टीएमसी के माध्यम से गरीबों का पैसा न लूटती..ममता के गढ़ में गरजे पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
18 March 2021
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पश्चिम बंगाल के पुरुलिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी को जमकर निशाना बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बार बंगाल के चुनाव में तोलाबाजों की पराजय होगी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी के दिन अब गिनती के रह गए हैं और ये बात
ममता दीदी भी अच्छी तरह समझ रही हैं। इसलिए वो कह रही हैं, खेला होबे। जब जनता की सेवा की प्रतिबद्धता हो, जब बंगाल के विकास के लिए दिन-रात एक करने का संकल्प हो,तो खेला नहीं खेला जाता दीदी। दीदी बोले खेला होबे। भाजपा बोले विकास होबे,दीदी बोले खेला होबे। भाजपा बोले विकास होबे,सोनार बांग्ला होबे,दीदी बोले खेला होबे। बीजेपी बोले चाकरी होबे, विकास होबे,शिक्षा होबे,हॉस्पिटल होबे,स्कूल होबे,सोनार बांग्ला होबे। 10 साल के तुष्टिकरण के बाद, लोगों पर
लाठियां-डंडे चलवाने के बाद, अब ममता दीदी अचानक बदली-बदली सी दिख रही हैं। ये हृदय परिवर्तन नहीं है, ये हारने का डर है। पीएम मोदी ने कहा,मां-माटी-मानुष की बात करने वाली दीदी को अगर दलितों, पिछड़ों,आदिवासियों, वनवासियों के प्रति ममता होती,तो वो ऐसा नहीं करतीं। यहां तो दीदी की निर्मम सरकार ने माओवादियों की एक नई नस्ल बना दी है जो टीएमसी के माध्यम से गरीबों का पैसा लूटती है। आपका उत्साह दिखा रहा है कि टीएमसी की पराजय तय है। इस बार
बंगाल के चुनाव में सिंडिकेट वालों की पराजय होगी। इस बार बंगाल के चुनाव में कट मनी वालों की पराजय होगी। पीएम मोदी ने कहा, ये अटल जी की ही सरकार थी जिसने आदिवासी हितों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए अलग से एक मंत्रालय बनाया था। आदिवासी हितों के लिए केंद्र सरकार ने अलग बजट बनाया, अनेक योजनाएं शुरू की गई है। बंगाल में 36 लाख से ज्यादा उज्जवला के गैस कनेक्शन दलित, आदिवासी और पिछड़े परिवारों को मिले हैं। वन उत्पादों की एमएसपी
बढ़ाने के साथ ही, हमारी सरकार ने वन उपज की संख्या में भी वृद्धि की है। भाजपा की केंद्र सरकार की नीति है- DBT- यानि 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर'। पश्चिम बंगाल में दीदी सरकार की दुर्नीति है- TMC- यानि 'ट्रांसफर माय कमीशन। पीएम मोदी ने कहा, ये बंगाल की जनता की नाराजगी है, जो दीदी से ये सब करवा रही है। दीदी, ये मत भूलिए की बंगाल के लोगों की याददाश्त बहुत तेज होती है। बंगाल की जनता को याद है कि गाड़ी से उतरकर आपने कितने लोगों को डांटा और पुलिस से उन्हें पकड़ने को कहा। तुष्टिकरण के लिए आपकी हर कार्रवाई जनता को याद है। बंगाल के लोग
बहुत पहले से मन बना चुके हैं। पीएम मोदी ने कहा, वो सोनार बांग्ला जहां हर गरीब, मजदूर, आदिवासी, किसान भाई-बंधु एक सम्मानित जीवन जिएं।वो सोनार बांग्ला जहां की मां-बहन-बेटी सब सुरक्षित और भयमुक्त रहें। वो सोनार बांग्ला जहां के युवाओं के पास शिक्षा और रोजगार के भरपूर अवसर हों। वो सोनार बांग्ला जहां उद्योगों की कोई कमी न हो।वो सोनार बांग्ला जहां तोलाबाजी, कटमनी, सिंडिकेट जैसे भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह न हो। वो सोनार बांग्ला जहां गुंडे-अपराधी,
उग्रवादियों की जगह जेल में हो, सड़कों पर नहीं। पीएम मोदी ने कहा, बंगाल के एक-एक व्यक्ति को याद रखना है। ये समय अपनी मातृभूमि के लिए कुछ कर गुजरने का है। ये दमनकारी और अत्याचारी शासन से बंगाल को मुक्त करने का समय है। ये अपने आदर्शों और विचारों के लिए पूरी ताकत लगा देने का समय है। पीएम मोदी ने कहा, जब बंगाल में डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो यहां विकास भी होगा और आपका जीवन भी आसान बनेगा। यहां के जैसा ही जल संकट देश के अन्य
जगहों पर भी रहा है। जहां-जहां भाजपा को सेवा का मौका मिला, वहां सैकड़ों किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई, तालाब बनाए। वहां अब जल संकट दूर हो रहा है। वहां के किसान अलग-अलग फसलों को उगाने लगे हैं। दलित, आदिवासी, पिछड़े इलाकों के हमारे युवा भी रोजगार के अवसरों से जुड़ सकें, इसके लिए कौशल विकास पर और ज्यादा फोकस किया जाएगा। यहां के छाऊ कलाकारों, यहां के हस्तशिल्पियों को कमाई और मान सम्मान से जुड़ी दूसरी सुविधाएं मिले,ये सुनिश्चित किया जाएगा। बंगाल के लोग बहुत पहले से कह रहे हैं- लोकसभा में TMC Half और इस बार पूरी साफ।







