- Back to Home »
- Job / Education »
- इस राज्य में प्राइवेट कंपनियों में 75% आरक्षण को राज्यपाल की मंजूरी...
Posted by : achhiduniya
02 March 2021
हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों में 75 प्रतिशत
आरक्षण वाले विधेयक
को मंजूरी प्रदान कर दी। अब राज्य के हर कंपनी, सोसाइटी
और ट्रस्ट में युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। यह
जानकारी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दी। राज्य
के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा
कि प्रदेश के युवाओं के लिए आज खुशी का दिन है। प्राइवेट नौकरियों में अब प्रदेश के युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियों का अधिकार मिलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा
कि राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने निजी नौकरियों में 75% आरक्षण की अनुमति देने वाले विधेयक को मंजूरी दे दी है। सरकार
जल्द ही इसे अधिसूचित करेगी। बीते साल नवंबर में हरियाणा विधान सभा ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में राज्य के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान को मंजूरी दी थी। हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवारों को रोजगार
विधेयक,
2020 में निजी क्षेत्र की ऐसी नौकरियों में स्थानीय
लोगों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है जिनमें वेतन प्रति
माह 50,000
रुपये से कम है।


