- Back to Home »
- State News »
- लॉकडाउन तो नहीं लागू करना चाहता लेकिन कुछ मजबूरी भी होती है क्योकि जनता.... MH-CM उद्धव ठाकरे
Posted by : achhiduniya
01 March 2021
महाराष्ट्र में बीते रविवार को कोविड-19 के 8,000 से अधिक नए मामले आए, जब कि 62 मरीजों की मौत हो जाने से साथ अब तक राज्य में 52,154 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग यह जानकारी दी। मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के लोगों से अपील भी किया कि अगर लॉकडाउन नहीं चाहते तो मास्क जरूर
लगाएं। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं राज्य में लॉकडाउन तो नहीं लागू करना चाहता लेकिन कुछ मजबूरी भी होती है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का दावा है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए कड़ी निगरानी कर रहे हैं। राज्य में संक्रमण के 8,293 नए मामले सामने आए। यह लगातार पांचवां दिन है जब राज्य में 8000 से अधिक नये मामले सामने आये। विभाग के मुताबिक दिन में 3,753 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी और अबतक 20,24,704 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
