- Back to Home »
- Politics »
- AIADMK के मास्क के पीछे RSS और BJP….राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
28 March 2021
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के सलेम में एक जनसभा को
संबोधित करते हुए कहा,आजकल हम हर जगह मास्क देखते
हैं। मास्क काफी कुछ छुपा लेता है,अगर कोई
हंस रहा हैं, तो मास्क में नहीं दिखता। यह बातें आपको AIADMK के बारे में जाननी चाहिए, क्योंकि
यह पुरानी AIADMK
नहीं है। AIADMK के ऊपर
मास्क है। अगर आप मास्क को हटाएंगे तो आपको संघ और बीजेपी नजर आएगी। राहुल गांधी
ने दावा किया कि उन्होंने देखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु के
मुख्यमंत्री को नियंत्रित कर रहे हैं और उन्हें पलानीस्वामी को चुपचाप उनके पैर
छूने के लिए मजबूर किया, जिसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता।
राहुल ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में एक नेता को शाह के आगे झुकने के लिए मजबूर
किया गया था क्योंकि वह (वह नेता) भ्रष्ट हैं और इस व्यक्ति ने भ्रष्टाचार के चलते
अपनी आजादी खो दी। उन्होंने दावा किया कि पलानीस्वामी की भी यही स्थिति रही है। सीएम
के.पलानीस्वामी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा,कोई तमिल अमित शाह और मोहन भागवत के पैर छुना नहीं चाहता। इसलिए
सवाल उठता है कि सीएम आरएसएस और अमित शाह के आगे क्यों झुक रहे हैं। सीएम मोदी के
सामने सर नहीं झुकाना चाहते, लेकिन वो मजबूर हैं, क्योंकि नरेंद्र मोदी ईडी, सीबीआई
को कंट्रोल करते हैं और सीएम भ्रष्ट हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया,यह भारत और तमिलनाडु के विचार पर हमला है और यह आरएसएस और नरेन्द्र
मोदी द्वारा परिकल्पित है। वे एक ऐसा तमिलनाडु चाहते हैं जो उनके सामने झुक जाए। उन्होंने
कहा कि तमिलनाडु भारत की नींव का हिस्सा है।



