- Back to Home »
- Religion / Social »
- कृषि कानूनों के विरोध में आन्दोलंकारियों ने होलिका में जलाई किसान कानूनों की प्रतियां....
Posted by : achhiduniya
28 March 2021
दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों ने आज होलिका दहन के
मौके पर किसान कानून कानूनों प्रतियां जलाईं। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि
दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले किसानों ने रविवार को होलिका दहन के दौरान केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। मोर्चा
ने बयान में कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों ने सीमाओं पर होली मनाई और यह सुनिश्चित
किया कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि कृषि कानूनों को रद्द नहीं किया
जाता। मोर्चे ने कहा कि पांच अप्रैल को एफसीआई बचाओ दिवस मनाया जायेगा और देशभर में सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के कार्यालयों को घेराव किया जायेगा। किसान कानूनों की
प्रतियां जलाकर राकेश टिकैत ने कहा,हम
एमएसपी की बात कर रहे हैं। हम पूरे देश में जाकर किसानों को संगठित कर रहे हैं।
आंदोलन जारी रहेगा। बयान में कहा गया,सरकार
ने अप्रत्यक्ष रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और सार्वजनिक वितरण प्रणाली
(पीडीएस) को समाप्त करने के लिए कई प्रयास किए हैं। पिछले कुछ वर्षों में एफसीआई
का बजट भी घटा है। हाल ही में एफसीआई
ने फसलों की खरीद के नियमों में भी बदलाव किया
है।


