Posted by : achhiduniya 15 March 2021

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, दिल्ली के विधानसभा चुनाव में सिर्फ 8 सीटें और एमसीडी उपचुनाव में एक भी सीट न पाकर रिजेक्ट हुई बीजेपी ने अब पर्दे के पीछे से सत्ता हथियाने की तैयारी कर ली है। इसी के तहत उसने आज लोकसभा में बिल पेश किया है। यह सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच के फैसले के खिलाफ है। हम बीजेपी के असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कदम का 

विरोध करते हैं। The Bill says- 1. For Delhi, “Govt” will mean LG Then what will elected govt do? 2. All files will go to LG This is against 4.7.18 Constitution Bench judgement which said that files will not be sent to LG, elected govt will take all decisions and send copy of decision to LG  फैसले एलजी लेंगे तो चुनी हुई सरकार क्या करेगी: एक अन्य ट्वीट में अरविंद केजरीवाल ने कहा, बिल कहता है कि सरकार का अर्थ एलजी होगा। ऐसा है तो फिर चुनी हुई सरकार क्या करेगी? सभी फाइलें एलजी के पास जाएंगी। यह बिल सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ है, जिसमें उसने कहा था कि सभी फैसले दिल्ली सरकार की ओर से 

लिए जाएंगे और उसकी एक कॉपी एलजी के पास भेजी जाएगी। गौरतलब है की  गृह मंत्रालय की ओर से लोकसभा में एक बिल पेश किया गया है, जो दिल्ली के उपराज्यपाल को व्यापक शक्तियां प्रदान करता है। नए बिल के मुताबिक दिल्ली में सरकार का अर्थ एलजी होगा और विधानसभा से पारित किसी भी विधेयक को वही मंजूरी देने की ताकत रखेगा। यही नहीं बिल में कहा गया है कि दिल्ली सरकार को शहर के संबंध में कोई भी निर्णय लेने से पहले उपराज्यपाल से मशविरा लेना होगा। इसके अलावा विधेयक में कहा 

गया है कि दिल्ली सरकार अपनी ओर से कोई कानून खुद नहीं बना सकेगी। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 4 जुलाई, 2018 को दिए अपने एक फैसले में कहा था कि सरकार के दैनिक कामकाज में उपराज्यपाल की ओर से दखल नहीं दिया जा सकता। शीर्ष अदालत ने कहा था कि उपराज्यपाल सरकार की सहायता में काम कर सकते हैं और मंत्री परिषद के सलाह के रूप में अपनी भूमिका अदा कर सकते हैं। हालांकि वह सरकार के दैनिक कामकाज में दखल नहीं दे सकते। इस बिल को 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। सीएम का कहना है कि इसके जरिए बीजेपी पर्दे के पीछे से सत्ता हथियाना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह बिल सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच की ओर से दिए गए फैसले के विपरीत है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर केंद्र सरकार और बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, बीजेपी आज संसद में नया क़ानून लेकर आई है। इसके मुताबिक दिल्ली में उपराज्यपाल ही सरकार होंगे और मुख्यमंत्री, मंत्री को अपनी हर फ़ाईल LG के पास भेजनी होगी। चुनाव के पहले बीजेपी का घोषणापत्र कहता है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाएंगे। चुनाव जीतकर कहते हैं दिल्ली में LG ही सरकार होंगे।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -