- Back to Home »
- Politics , Property / Investment »
- सीएम ममता बनर्जी पर छह आपराधिक मामले छुपाने के चलते नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने...
सीएम ममता बनर्जी पर छह आपराधिक मामले छुपाने के चलते नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने...
Posted by : achhiduniya
15 March 2021
बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग में एक
शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया है कि
मुख्यमंत्री ने चुनावी हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज मामलों का पूरा विवरण नहीं
दिया है और कई तथ्य छुपाए हैं। एक फेसबुक पोस्ट में शुभेंदु अधिकारी- जो नंदीग्राम
में ममता बनर्जी के प्रतिद्वंद्वी हैं, ने ममता
बनर्जी परतथ्यों को छुपाने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने लिखा है कि ममता बनर्जी
ने अपने नामांकन पत्र में अपने खिलाफ छह आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने
आयोग से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की है। सोमवार
को चुनाव आयोग को दी गई शिकायत में अधिकारी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने असम
में 2018 में उनके खिलाफ दर्ज पांच मामलों और पश्चिम बंगाल में सीबीआई
द्वारा दर्ज एक अन्य मामले के बारे में सूचना छिपाई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन
अधिकारी के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि अधिकारी ने अपनी शिकायत में केस नंबर
का उल्लेख किया है,लेकिन तृणमूल प्रमुख ने कौन सा अपराध किया है, इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया है। कभी ममता बनर्जी के
विश्वासपात्र रहे अधिकारी ने कहा, नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से
तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार माननीय मुख्यमंत्री ने हलफनामे में अपने खिलाफ दर्ज कम
से कम छह मामलों का उल्लेख नहीं किया है। इनमें से एक सीबीआई का मामला है और पांच
अन्य असम में दर्ज हैं। उन्होंने कहा, मैंने
चुनाव आयोग से उनका नामांकन पत्र खारिज करने अपील की है। मुझे उम्मीद है कि आवश्यक
कार्रवाई की जाएगी। मैं इंतजार करूंगा और
देखूंगा कि वे क्या कार्रवाई करते हैं। कार्रवाई अवश्य ही कानून के अनुसार होनी
चाहिये। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।



