- Back to Home »
- Discussion »
- होली,शब-ए-बारात,ईस्टर,ईद उल फितर पर हो कोरोना प्रॉटोकॉल का पालन..केंद्र सरकार ने लिखी सभी राज्यों को चिट्ठी
होली,शब-ए-बारात,ईस्टर,ईद उल फितर पर हो कोरोना प्रॉटोकॉल का पालन..केंद्र सरकार ने लिखी सभी राज्यों को चिट्ठी
Posted by : achhiduniya
26 March 2021
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कई निर्देश दिए हैं और कोरोना प्रॉटोकॉल का पालन कराने को कहा गया है। केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि त्योहारों के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखा जाए और मास्क और सोशल डिस्टेंशिंग जैसे नियमों का पालन कराया जाए। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों को लिखी चिट्ठी में कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़ पर
नजर रखें और इसे नियंत्रित करने के लिए कदम उटाए जाएं। कोरोना नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। गृह सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के नाम लिखी चिट्ठी में कहा है,आप जानते हैं कि देश एक अहम मोड़ से गुजर रहा है, क्योंकि कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। स्थिति के आकलन के बाद गृह मंत्रालय ने 23 मार्च को गाइडलाइंस जारी की थी। इसमें जोर दिया गया था कि टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू किया जाए।
आगे उन्होंने लिखा,आगामी त्योहारों होली,शब-ए-बारात,फसलों से जुड़े त्योहार,ईस्टर, ईद उल फितर आदि के मद्देनजर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करें और कोरोना नियमों का पालन कराया जाए,जैसे कि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंशिंग का ध्यान रखा जाए। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से भी लेटर जारी किया गया है।


