- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- महाराष्ट्र मे कोरोना संक्रमण के बढ़ने प्रकोप को रोकने ठाकरे सरकार को टास्क फोर्स ने दिए सुझाव...
Posted by : achhiduniya
26 March 2021
महाराष्ट्र टास्क फोर्स ने कोरोना महामारी के संबंध में राज्य सरकार से कई सिफारिशें की हैं। टास्क फोर्स ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर और इसका नया स्ट्रेन अधिक संक्रामक है और इससे बचने के लिए और ज्यादा इम्युनिटी पावर की आवश्यकता है। संक्रमण की संख्या में वृद्धि का एक यह भी बड़ा कारण हो सकता है। टास्क फोर्स ने महामारी को नियंत्रित करने और टीकाकरण को बढ़ाने के
आधार पर अपनी सिफारिशें भेजी हैं। टास्क फोर्स ने कहा कि टीकाकरण अभियान को बढ़ाने की आवश्यकता है। 18 से 45 वर्ष की आयु के लोग स्प्रेडर ग्रुप हैं और इसलिए सभी के लिए टीकाकरण की सिफारिश की गई थी,लेकिन सरकारी स्तर पर बाधाएं हैं। टास्क फोर्स ने कहा है कि परीक्षण बढ़ने के कारण अगले कुछ दिनों में मामलों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। टास्क फोर्स ने सुझाव दिया कि कोविड-उपयुक्त व्यवहार को कानून द्वारा लागू किया जाना चाहिए। अपने सुझाव में टास्क फोर्स ने 3 टी और 1आई पर जोर दिया। जिसका मतलब, टेस्ट, ट्रेस, ट्रिट एवं आइसोलेट है। चूंकि युवाओं को घर पर रखना मुश्किल है, इसलिए उन्हें इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन होना चाहिए या घर पर ही ऐसा माहौल तैयार किया जाए, जिससे इसका सख्ती से पालन हो सके। कोविड के एक केस के 30 संपर्कों का 24 घंटे के अंदर पता लगाया जाए। अगर कोई विशेष काम न हो तो बाहर जाने से बचना चाहिए। सड़क के कोनों या चौराहों पर सुबह और शाम को लगने वाली भीड़ को रोका जाना चाहिए। सुबह और शाम की वॉक संबंधी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए। दफ्तर का वर्चुअल उपयोग करना चाहिए। वर्तमान में 50 फीसदी संख्या के साथ कार्यालय चल रहे हैं,लेकिन अगर शेष 50 फीसदी लोग भी अगर घर से काम कर सकें तो ऐसा करना चाहिए। कोरोना के लक्षण दिखने या महसूस होने पर इसकी अनदेखी नहीं करनी चाहिए। तत्काल परीक्षण कराना चाहिए।


