- Back to Home »
- Discussion »
- 'फटी जींस' पर छिड़ा विवाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी,नितिन गडकरी और मोहन भागवत की फोटो शेयर कर कही यह बात...
'फटी जींस' पर छिड़ा विवाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी,नितिन गडकरी और मोहन भागवत की फोटो शेयर कर कही यह बात...
Posted by : achhiduniya
19 March 2021
हाल ही में उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के 'फटी जींस' वाले बयान को लेकर आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकारों में भी आक्रोश देखने को मिला।कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बयान पर तंज कसते हुए पीएम मोदी,नितिन गडकरी और मोहन भागवत की तस्वीरें शेयर कीं और कहा कि अरे इनके तो घुटने दिखाई दे रहे हैं। गौरतालब है की सीएम तीरथ सिंह रावत ने एनजीओ
चलाने वाली महिला को फटी हुई जींस पहने हुए देखकर कहा कि वह इस बात को लेकर चिंता में थे कि वो समाज में किस तरह की मिसाल पेश कर रही थी। उन्होंने कहा,अगर इस तरह की महिला समाज में लोगों से मिलने जाएगी,उनकी समस्या सुनने जाएगी,तो हम अपने समाज,अपने बच्चों को किस तरह की शिक्षा दे रहे हैं? यह सब कुछ घर से शुरू होता है। हम जो करते हैं बच्चे वही सीखते हैं। अगर बच्चे को घर पर सही संस्कृति सिखाई जाती है तो वो चाहे कितना भी मॉडर्न बन
जाए,कभी जिंदगी में फेल नहीं होगा। प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर रिएक्शन देते हुए नितिन गडकरी, मोहन भागवत और पीएम मोदी की तस्वीरें साझा कीं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "ओह माय गॉड, उनके घुटने दिखाई दे रहे हैं..."ऐसे में प्रियंका गांधी के इस ट्वीट को देख स्वरा भास्कर ने लाफिंग और क्लैपिंग इमोजी के जरिए अपना रिएक्शन दिया।


