- Back to Home »
- State News »
- दिल्ली सरकार की 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' को केंद्र ने लगाई ब्रेक..आमने-सामने केंद्र व केजरीवाल सरकार...
दिल्ली सरकार की 'मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना' को केंद्र ने लगाई ब्रेक..आमने-सामने केंद्र व केजरीवाल सरकार...
Posted by : achhiduniya
19 March 2021
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कई सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने
के लिए डोरस्टेप डिलीवरी सुविधा शुरू की थी। पिछले साल कोविड के बीच यह सुविधा
शुरू की गई थी,जिसके तहत दिल्ली वासी 50 रुपए के मामूली शुल्क
में ड्राइविंग लाइसेंस या मैरिज सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज घर पर रिसीव कर सकते थे।
इस योजना के बाद सरकार ने राशन की डोरस्टेप डिलीवरी शुरू करने की योजना बनाई थी। केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की योजना राशन की डोरस्टेप
डिलीवरी पर रोक लगा दी है। 25 मार्च से दिल्ली में राशन की डोरस्टेप डिलीवरी योजना
शुरू होने वाली थी। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना के नाम से यह योजना
शुरू होने वाली थी,लेकिन केंद्र ने इस योजना पर
आपत्ति जताई है। केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के खाद्य आपूर्ति सचिव को एक चिट्ठी
लिखकर कहा है कि इस योजना को शुरू न किया जाए। केंद्र ने इसके पीछे फूड सिक्योरिटी
एक्ट का हवाला दिया है। केंद्र सरकार के मुताबिक,फूड
सिक्योरिटी एक्ट के तहत केंद्र सरकार राशन देती है,इसलिए इस
योजना में दिल्ली सरकार बदलाव ना करे। दिल्ली की केजरीवाल सरकार इस योजना के लिए
टेंडर भी दे चुकी थी और 25 मार्च से उसको लॉन्च करना था।

