Posted by : achhiduniya 30 March 2021

देश में कोरोना के बढ़ते केसों के कारण अस्‍पतालों में जहां बेड की कमी बताई जा रही है। बीते दिनो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के टांडा अस्पताल की तस्वीरें वायरल हुई। यह सूबे के जाने माने मेडिकल क़ॉलेज और अस्पताल में एक है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के अनुसार, एक बैड पर दो दो मरीज लेटे हुए हैं। वहीं, कोरोना काल में किसी तरह की गाईडलाइन्स का पालन नहीं हो रहा। 

कम से कम तस्वीरों में तो ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। सूबे के अस्पतालों में कोरोना काल में अब मरीज बढ़ने लगे हैं और कोविड केयर सेंटर फिर से भरने लगे हैं। शिमला में आईजीएमसी में कोविड केयर सेंटर फुल हो गया। सूबे में शिमला, मंडी और कुल्लू में कोविड मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। वहीं अब महाराष्ट्र राज्‍य के प्रमुख शहर नागपुर के एक अस्‍पताल का एक फोटो वायरल हुआ है जिसमें एक बेड पर कोरोना के दो पेशेंट नजर आ रहे हैं। यह फोटो, कोरोना महामारी से जूझते राज्‍य की 

स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था की कड़वी सच्‍चाई को बयां करता है। जो फोटो सामने आया है वह नागपुर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (GMCH) का है, हालात यह है कि मरीजों से भरे वार्ड में ज्‍यादातर बेड्स में ए‍क के बजाय दो पेशेंट हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्राइवेट अस्‍पताल के तुलना में खर्च कम होने के कारण लोगों के सरकारी अस्‍पतालों की ओर रुख करने और डॉक्‍टरों द्वारा गंभीर मरीजों को GMCH रेफर किए जाने के कारण स्थिति और बिगड़ी है। हालांकि अस्‍पताल के शीर्ष अधिकारियों ने कहा कि एक 

बेड पर दो पेशेंट वाली स्थिति को अब ठीक कर लिया गया है। अस्‍पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अविनाश गावंडे कहते हैं, प्रोटोकॉल के अनुसार, मॉडरेट से सीवियर कोविड-19 पेशेंट और शहर के बाहर से आए गंभीर रूप से बीमार पेशेंट ही अस्‍पताल में भर्ती कराए जा रहे हैं। उन्‍होंने कहा, GMCH में वर्कलोड काफी जबर्दस्‍त है। हम बेड की संख्‍या बढ़ा रहे हैं। हालात अब सामान्‍य हैं और एक बेड पर एक ही पेंशट है। नागपुर शहर में सोमवार को 3100 नए कोरोना केस रिकॉर्ड किए गए और 55 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुए। शहर में अब तक कोरोना के 2,21,997 केस आ चुके हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -