Posted by : achhiduniya 24 March 2021

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल का कहना है कि होली से ही साल के बड़े त्योहार की शुरुआत होती है। इस त्योहार पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं। हर साल चीन से होली पर करीब 10 हज़ार करोड़ का सामान होली के रंग और खिलौनों के रूप में इंपोर्ट किया जाता था। पिछले साल कैट के दीवाली पर चाइनीज़ समान के बहिष्कार के आह्वान को देशभर में भारी समर्थन मिला था। कैट के राष्ट्रीय 

अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि होली पर सामूहिक सभाओं, होली मिलन समारोह और गली नुक्कड़ों पर इक्कठा होकर जश्न मनाने का रिवाज सदियों से चला आ रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से भी खासकर छोटे व्यापारियों को आर्थिक मुनाफा होता है,जिस पर अब रोक लगा दी गई है। अकेले दिल्ली में ही होली के मौके पर करीब 3 हजार छोटे-बड़े आयोजन किये जाते रहे हैं। देशभर में इस तरह के समारोह की संख्या करीब 40 हज़ार के 

आसपास होती है, लेकिन अब न तो होली का हुल्लड़ होगा न ही रंगों की मस्ती। यही वो आयोजन हैं, जिनसे देशभर में 25 हजार करोड़ और अकेले दिल्ली में लगभग 1500 करोड़ का व्यापार होता है। होली पर जब कोई सामाजिक कार्यक्रम ही नहीं होगा तो लोग घरों में ही रहना पसंद करेंगे। यही कारण है कि होली के एक हफ्ते पहले होने वाली खरीदारी में गिरावट आई है।  बाज़ार सुनसान पड़े हैं। इस साल रंग, गुलाल और होली के खिलौनों की खरीद फरोख्त में तो दुकानदारो को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 

मिठाई, नमकीन, हर्बल गुलाल, फूल और पूजा की सामग्री की खरीदारी होने की उम्मीद भी न के बराबर है। व्यापारियों ने होली पर बिकने वाले भारतीय सामान की थोक में खरीदारी शुरू कर दी थी। अब दिल्ली सरकार समेत सभी राज्यो में होली पर जारी किए गए निर्देशों के बाद देशभर के व्यापारी बेहद परेशान हैं। होली के सामान का व्यापार करने वालों के यहां स्टॉक का बड़ा अम्बार लग गया है, जिसका निपटारा फ़िलहाल कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण बेहद मुश्किल है। कोरोना की शुरुआत ने ही देशभर के कारोबारियों को 25 हजार करोड़ रुपये का झटका दे दिया है। बीते साल कोरोना और 

लॉकडाउन से पीड़ित कारोबार जगत इस होली पर बड़ी राहत की उम्मीद कर रहा था,लेकिन बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ से पहले ही कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। एक बार फिर दुकान और गोदामों में होली के सामान का स्टाक रखा रह गया है। कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताई है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -