- Back to Home »
- State News »
- 31,855 नए केस महाराष्ट्र में कोरोना का बढ़ता कहर...BMC ने होली मनाने पर लगाई पाबंदी
Posted by : achhiduniya
24 March 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने महाराष्ट्र को लेकर चिंता जताई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि महाराष्ट्र के अलावा पंजाब को लेकर भी काफी चिंता है। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना का कहर जारी आज पहली बार हुआ है जब एक दिन में 31855
नए केस आए हैं। अकेले मुंबई में 5185 केस की पुष्टि हुई है। मंगलवार को 28,699, सोमवार को 24,645, रविवार को 30,535 नए केस की पुष्टि हुई थी। शाम के करीब आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 31,855 नए केस आए हैं और 95 लोगों की मौत हुई है। इतने ही समय में 15098 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 25,64,881 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 22,62,593 लोग ठीक हुए हैं। 53,684 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए बीएमसी ने

