- Back to Home »
- National News , Property / Investment »
- पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने पर चर्चा के लिए तैयार सरकार....
Posted by : achhiduniya
23 March 2021
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार पर भारी दबाव है। ऐसे स्थिति में केन्द्र सरकार की तरफ से इसको लेकर कई बार स्थिति साफ की जा चुकी है। देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल की कीमत जहां 100 रुपये के पार है तो वहीं दूसरी तरफ डीजल की कीमत 90 के पार जा चुकी है। ऐसी स्थिति में आम जनता के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि आखिर कब तक उन्हें ईंधन की इन बढ़ीकीमतों से
राहत मिल पाएगी और ऐसा हो भी या नहीं? सदन में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- एक सदस्य ने यह मुद्दा उठाया कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी दायरे में लाया जाए। सबसे ज्यादा आज पेट्रोल-डीजल पर टैक्स महाराष्ट्र में है। मैं किसी एक राज्य में ज्यादा या कम टैक्स पर ऊंगली नहीं उठा रही हूं। असल मुद्दा ये है कि तेल पर सिर्फ केन्द्र का ही नहीं बल्कि राज्य का भी टैक्स है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा टीवी पर मंगलवार को वित्त विधेयकपर चर्चा का जवाब देने के दौरान केन्द्र की तरफ से स्थिति को स्पष्ट किया। केन्द्रीय वित्त मंत्री ने कहा-जहां तक पेट्रोल-डीज़ल पर टैक्स का सवाल है तो जो केंद्र और राज्य, दोनों टैक्स लगाते हैं,जो टैक्स केंद्र सरकार लेती है,उसमें राज्य सरकारों का भी हिस्सा होता है। केन्द्रीय वित्तमंत्री ने आगे कहा अगर राज्य सरकारें चाहेंगी तो अगली जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस मुद्दे पर (पेट्रोल डीजल को जीएसटी में शामिल करने पर) चर्चा हो सकती है।


