- Back to Home »
- Politics »
- पीएम मोदी ने खोली ममता बनर्जी के घोटालो की पोल..TMC के पाप का घड़ा भर चुका, दो मई-दीदी गई….
Posted by : achhiduniya
24 March 2021
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर के कांथी में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,बंगाल के लोगों का विकास बीजेपी का संकल्प है। बंगाल के विकास के लिए हम जी जान से जुट जाएंगे ये वादा करने मैं आया हूं। मोदी ने कहा,टीएमसी के पाप का घड़ा भर चुका है। बंगाल को बीजेपी सरकार चाहिए। पश्चिम बंगाल में टीएमसी का खेला खत्म हुआ और अब विकास शुरू होगा। लाभार्थियों को
सीधे खाते में पैसा मिलेगा। कोई बिचौलिया नहीं, कोई तौलेबाज नहीं। उन्होंने इस मौके पर नारे भी लगाए और कहा कि पूरे बंगाल में यही गूंज रहा,दो मई, दीदी गई। पीएम मोदी ने कहा,जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं, जब चुनाव आता है तो कहती है,सरकार दुआरे-दुआरे! यही इनका खेला है। पश्चिम बंगाल, यहां का बच्चा-बच्चा, ये खेला समझ गया है। PM ने कहा,दीदी, आज पश्चिम बंगाल पूछ रहा है, कि अम्फान की राहत किसने लूटी? गरीब का चावल का किसने लूटा? अम्फान के सताए लोग, आज भी टूटी हुई छत के नीचे जीने को मजबूर क्यों हैं? पीएम ने कहा,दीदी आज कल मेदिनीपुर में आकर बार-बार बहाने बना रही हैं। दीदी उन बहनों, उन परिवारों को जवाब नहीं दे पाईं जिनको पहले अम्फान ने तबाह किया और फिर तृणमूल के टोलाबाज़ों ने लूट लिया। यहां केंद्र सरकार ने जो राहत भेजी थी, वो भाइपो विंडो में फंस गई। मोदी ने कहा बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का वादा करता हूं।

