- Back to Home »
- Politics »
- 1-तुग़लक़ी लॉकडाउन लगाओ,2- घंटी बजाओ,3- प्रभु के गुण गाओ.... राहुल गांधी का मोदी सरकार पर वार...
Posted by : achhiduniya
16 April 2021
भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए रिकॉर्ड 2,17,353 नए COVID-19 केस, कोरोना से एक दिन में 1,185 की मौत। देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 217,353 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या
बढ़कर 1,42,91,917
हो गई। इसके साथ ही, 1,185 और लोगों की
मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या भी बढ़कर 1,74,308 हो गई। देश में
लगातार दूसरे दिन संक्रमण के दो लाख से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। संक्रमण के मामलों में लगातार 37वें दिन वृद्धि हुई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी से निपटने की रणनीति को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया,केंद्र सरकार की कोविड रणनीति- पहला चरण- तुग़लक़ी लॉकडाउन लगाओ। दूसरा चरण- घंटी बजाओ। तीसरा चरण- प्रभु के गुण गाओ। वहीं,कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से अपील की, प्यारे देशवासियों, ये हम सबके लिए बहुत संकट का समय है। हम सबके प्रियजन,परिवारजन,आस-पास के लोग कोरोना महामारी की चपेट में आ रहे हैं।

