Posted by : achhiduniya 16 April 2021

पूरे देश में कोरोना की नई लहर कहर बरपा रही है, तभी हरिद्वार में महाकुंभ के आयोजन से राज्य और केंद्र सरकार पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं। क्योंकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों और विपक्षी नेताओं चेतावनी देते रहे हैं कि कुंभ एक सुपर स्प्रेडर' बन सकता है। गंगा किनारे हजारों की संख्या में बिना मास्क के कंधे से कंधे मिलाए दिख रहे श्रद्धालु यह चिंता बढ़ा रहे हैं कि इससे वहां और जब ये घरों को लौटेंगे 

तो पूरे देश में कोरोना वायरस फैल सकता है। हालांकि, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुंभ मेले के आयोजन पर सफाई दी है कि कोरोना के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों फेस मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। गौरतलब है की उत्तराखंड के हरिद्वार में हो रहे महाकुंभ मेले में हिस्सा लेने आए 30 साधु कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इनमें ऑल इंडिया अखाड़ा परिषद के महंत नरेंद्र गिरी भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के महा निर्वाणी अखाड़ा से जुडे स्वामी कपिल देव की देहरादून के एक 

प्राइवेट अस्पताल में कोरोना वायरस के इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्हें ऋषिकेश से देहरादून रैफर किया गया था। निरंजनी अखाड़ा ने कुंभ से शनिवार को हटने के फैसला किया है। महाकुंभ अभी दो सप्ताह और चलने वाला है। हरिद्वार के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ.एसके झा ने बताया, अभी तक 30 साधु कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ये मामले किसी एक विशेष अखाड़ा से सामने नहीं आ रहे हैं। निरंजनी, जूना और 

अन्य सभी अखाड़ों से ये मामले सामने आ रहे हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने निरंजनी अखाड़ा के सचिव रविंद्र पुरी के हवाले से लिखा है, 'COVID-19 के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए, कुंभ मेला हमारे लिए संपन्न हो चुका है। मुख्य शाही स्नान हमारे लिए हो चुका है और हमारे अखाड़े के कई लोगों में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं। एएनआई की गुरुवार की रिपोर्ट में कुंभ मेले के पहले पांच दिन 10 से 15 अप्रैल के बीच कुंभ इलाके से 2167 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गई थी। 

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -