- Back to Home »
- Job / Education »
- 10वीं के छात्र होंगे प्रमोट, 12 वीं की परीक्षा पर फैसला मई के बाद….केंद्र का अहम फैसला...
Posted by : achhiduniya
14 April 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के साथ बैठक की करीब घंटे भर चली बैठक के बाद अहम फैसला लिया गया। सरकार ने CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। अब सभी दसवीं के छात्र प्रमोट होंगे। वहीं 12 वी कक्षा के छात्रों की परीक्षाओं पर मई महीने के बाद फैसला लिया जाएगा। परीक्षा से 15 दिन पहले छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा। इसे लेकर 1
जून को रिव्यू होगा, तब तय किया जाएगा कि क्या करें। इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें CBSE की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग कर चुके हैं। इनमें दिल्ली और पंजाब भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्य सरकार परीक्षाओं को स्थगित कर चुकी हैं। मध्य प्रदेश में MPPSC की परीक्षाएं भी टाली गई हैं। गौरतलब है कि CBSE की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से होनी थीं। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टालने की मांग कर चुकी है। एसोसिएशन की तरफ से शिक्षा मंत्रालय को चिट्ठी लिखी गई थी। छात्रों ने भी
सोशल मीडिया पर #CancelBoardExam2021 कैंपेन
चलाया है। CBSE
की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं और 12वीं को मिलाकर 30 लाख से ज्यादा स्टूडेंट शामिल होने वाले थे। शिक्षा मंत्री
रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर कहा,4 मई से
14 जून 2021 तक आयोजित होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। कक्षा
दसवीं बोर्ड के परिणाम बोर्ड द्वारा विकसित किए जाने वाले एक ऑब्जेक्टिव
क्राइटेरिया के आधार पर तैयार किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने आगे कहा,कोई भी उम्मीदवार जो
इस आधार पर मिले अंकों से संतुष्ट नहीं
होगा, उन्हें परीक्षा आयोजित करने के लिए स्थिति अनुकूल होने पर
परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने यह भी कहा,बोर्ड द्वारा 1 जून 2021 को स्थिति की समीक्षा की जाएगी और इसके
आधार पर बाद में डिटेल साझा की जाएगी। परीक्षाओं की शुरुआत से कम से कम 15 दिन
पहले नोटिस जारी कर दिया जाएगा। बैठक के बाद एक एक बयान जारी कर बताया गया कि
केंद्र सरकार ने देश भर में कोविड-19 महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सीबीएसई
की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी हैं, जबकि
12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है।



