- Back to Home »
- Discussion »
- देश में हो सबका मुफ्त वैक्सीनेशन 10 बड़े श्रमिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी....
देश में हो सबका मुफ्त वैक्सीनेशन 10 बड़े श्रमिक संगठनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी....
Posted by : achhiduniya
29 April 2021
कोरोना वायरस की
दूसरी लहर के बीच वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 मई से शुरू हो रहा है। कोरोना के
खिलाफ जंग में वैक्सीनेशन की अहम भूमिका है। भारत में 18 से 44 साल के आयुवर्ग की कुल आबादी
59.5 करोड़ के करीब है। 8 राज्य अब तक
मुफ्त वैक्सीनेशन
का ऐलान कर चुके हैं। भारत में लोगों को फिलहाल सीरम इंस्टीट्यूट
की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन दी जा रही है। देश के 10 बड़े श्रमिक
संगठनों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर देश में टीकाकरण
की प्रक्रिया को मुफ्त करने की मांग की है। संगठनों के अनुसार इसके लिए भारत सरकार
जरूरी आदेश जारी करें। उन्होंने बताया कि 1 मई को मजदूर दिवस के दिन सभी 10 श्रमिक
संगठनों से जुड़े मजदूर और नेता अपनी मांगों को लेकर कॉविड प्रोटोकॉल के साथ देशभर
में प्रदर्शन करेंगे।

