- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कोविन वेबसाइट हुई क्रैश 3 घंटे में 80 लाख ने कराया वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन….
Posted by : achhiduniya
28 April 2021
एक मई से होने वाले टीकाकरण अभियान में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए बुधवार शाम चार बजे से रजिस्ट्रेशन की भी शुरुआत हो गई। बड़ी संख्या में लोग टीका लगवाने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। कोरोना वायरस की घातक होती दूसरी लहर के बीच एक घंटे के अंदर 35 लाख लोगों ने टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया। वहीं, पहले तीन घंटे
में तकरीबन 80 लाख लोगों ने खुद को रजिस्टर्ड किया। इस फेज में 18-44 साल के बीच के लोगों को टीका लगेगा। शुरुआती कुछ समय में कोविन वेबसाइट पर कुछ दिक्कत जरूर देखी गई, लेकिन फिर बाद में आसानी से रजिस्ट्रेशन होने लगा। हालांकि, रजिस्ट्रेशन करवा चुके कई लोगों को वैक्सीन के लिए अस्पताल की लिस्ट नहीं दिखाई दी। नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के सीईओ आरएस शर्मा ने इसके पीछे की वजह बताई और बताया कि कब लोग अस्पताल में अपॉइंटमेंट ले सकेंगे। आरएस शर्मा ने जानकारीदेते हुए बताया कि कोविन पर आज 79,65,720 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ज्यादातर रजिस्ट्रेशन पहले
तीन घंटे में हुए हैं और 18-44 उम्र के लोगों की संख्या काफी
अधिक थी। 55 हजार प्रति सेकंड का ट्रैफिक आ रहा है। सिस्टम पूरी तरह से काम
कर रहा है। शर्मा ने बताया कि कब किस अस्पताल में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए
स्लॉट मिलता है, यह राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर
करेगा। जब राज्य और प्राइवेट अस्पताल सेंटर, वैक्सीन
कीमत आदि की जानकारी मुहैया करवा देंगे, तब
लोगों को टीका लगवाने के लिए अपॉइंटमेंट मिल जाएगा। कई राज्य में एक मई से शुरू हो
जाएगा तो कुछ में थोड़ी देरी हो सकती है।



