- Back to Home »
- State News »
- फ्री वैक्सीनेशन महाराष्ट्र में 18 साल से अधिक उम्र के नागरिकों को...सीएम उद्धव ठाकरे का ऐलान..
Posted by : achhiduniya
28 April 2021
18 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन
ड्राइव के अगले चरण का रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। उमंग ऐप, आरोग्य सेतु ऐप और कोविन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नागरिक
वैक्सीनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अब तक, केवल 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की अनुमति थी।
हालांकि, 1 मई से, सभी
वयस्क नागरिक अपना टीकाकरण
करा सकेंगे। महाराष्ट्र कैबिनेट ने कोविड-19
वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मई से 18+ वालों के लिए शुरू हो रही वैक्सीनेशन ड्राइव में सभी को फ्री
वैक्सीन लगाई जाएगी। राज्य में 18-44 साल के आयु वर्ग में 5 करोड़ 71 लाख से अधिक नागरिक हैं। इसके
लिए राज्य को 12 करोड़ टीकों की जरूरत होगी। टीको की लागत राज्य
सरकार वहन करेगी। इससे पहले बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, गोवा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक और उत्तराखंड ने फ्री में वैक्सीन लगाने का ऐलान कर
चुके है। इन 24 में से अधिकतर राज्य सरकारों ने सभी के लिए मुफ्त वैक्सीन का
ऐलान किया है,
वहीं कुछ ने घोषणा की है कि नि: शुल्क वैक्सीन
केवल 18 से 45 वर्ष की आयु के लोगों के लिए
उपलब्ध होगी। इनमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, सिक्किम, कर्नाटक, झारखंड और आंध्र प्रदेश शामिल
है।


