Posted by : achhiduniya 01 April 2021

बीते 2 अप्रैल 2011 को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए फाइनल में वर्ल्ड कप 2011 में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर भारतीय जीत के नायकों में शामिल थे और उन्होंने 97 रन की पारी खेली थी जिसके बाद तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद अर्धशतक जड़ते हुए छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। एक इंटरव्यू में गौतम 

गंभीर ने कहा, ऐसा नहीं लगता कि यह कल की बात है। कम से कम मेरे साथ ऐसा नहीं है। इसे अब 10 साल बीत चुके हैं। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो पीछे मुड़कर काफी अधिक देखता है। बेशक यह गौरवपूर्ण लम्हा था लेकिन अब भारतीय क्रिकेट के लिए आगे बढ़ने का समय है। शायद समय आ गया है कि हम जल्द से जल्द अगला विश्व कप जीतें। गौतम गंभीर का मानना है कि लोगों को अतीत की विश्व कप की जीतों को लेकर अधिक उत्सुक नहीं होना चाहिए क्योंकि टूर्नामेंट में हिस्सा 

लेने वाले खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और ऐसा उन्होंने अपनी पेशेवर जिम्मेदारी के तहत किया। विश्व टी20 2007 फाइनल में भी भारत की जीत के दौरान शीर्ष स्कोरर रहे गंभीर ने कहा, 2011 में हमने ऐसा कुछ नहीं किया जो हमें नहीं करना चाहिए था। हमें विश्व कप में खेलने के लिए चुना गया था, हमें विश्व कप जीतना था। जब हमें चुना गया तो हमें सिर्फ टूर्नामेंट में खेलने के लिए नहीं चुना गया, हम जीतने के लिए उतरे थे। उन्होंने कहा, जहां तक मेरा सवाल है अब इस तरह की कोई भावना नहीं बची है। हमने कोई असाधारण काम नहीं किया, हां हमने देश को गौरवांवित किया, लोग खुश थे, यह अब अगले 

विश्व कप पर ध्यान लगाने का समय है। गंभीर को लगता है कि लगातार विश्व स्तरीय खिलाड़ी देने के बावजूद भारत को बड़ी प्रतियोगिताओं में सीमित सफलता मिलने का कारण शायद पीछे मुड़कर देखना हो सकता है। उन्होंने कहा,अगर हम 2015 या 2019 विश्व कप जीत जाते तो शायद भारत को विश्व क्रिकेट में सुपर पावर माना जाता। इसे 10 साल हो चुके हैं और हमने कोई दूसरा विश्व कप नहीं जीता। इसलिए मैं अतीत की उपलब्धियों को लेकर अधिक उत्सुक नहीं होता। गंभीर ने कहा, अगर मैंने 97 रन बनाए तो मुझे यह रन बनाने के लिए ही चुना गया था। जहीर खान का काम विकेट हासिल करना था। हमें अपना काम करना था। हमने दो अप्रैल को जो भी किया उससे किसी पर एहसान नहीं किया।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ नोएडा में हिंसा के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर, 8 मई तक पूरे जिले में धारा 163 लागू, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी।@ बंगाल के 77 पोलिंग बूथ पर दोबारा हो सकती है वोटिंग, शिकायतों को देखते हुए चुनाव आयोग करेगा फैसला।@ जबलपुर में डूबा क्रूज, 4 यात्रियों की मौत, 15 ने तैरकर बचाई जान, 29 थे सवार।@ Exit Poll: बंगाल में BJP+ की बन रही है सरकार, TMC को 100 सीटें मिलने का अनुमान।@ DEO BEO समेत 3 शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार- बरगढ़ शर्मसार, महिला शिक्षिका से यौन उत्पीड़न का आरोप।@ भारत-इटली मिलकर बनाएंगे सैन्य हार्डवेयर, रक्षा औद्योगिक ढांचा विकसित करने का लिया संकल्प।@ बंगाल में केंद्र सरकार ने पूरी मशीनरी ही लगा दी थी,चुनाव के बाद ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन।@ मुस्लिम बच्ची को मिले हिंदू माता-पिता, कोर्ट के फैसले ने बताया- प्यार कभी धर्म नहीं देखता।@ ओडिशा के ढेंकानाल में महिला से दुष्कर्म, हमला कर चेहरा बिगाड़ा-एंबुलेंस नहीं मिली तो ऐसे पहुंचाया अस्पताल।@ तमन्ना भाटिया विवाद के बीच मैसूर सैंडल की रिकॉर्ड कमाई, टर्नओवर ₹2,016 करोड़ के पार। @ ऑपरेशन सिंदूर को भारत ने अपनी शर्तों पर रोका था, लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे- राजनाथ सिंह।@ गाजा के टेंटों में चूहों का तांडव-सोते हुए बच्चों को काट रहे चूहे, 20 लाख विस्थापित खतरे में।@ ट्रंप की हत्या की साजिश: गाला डिनर से पहले आरोपी ने हथियारों के साथ ली थी सेल्फी, कोर्ट में बड़ा खुलासा।@ कश्मीर में 37 साल बाद बारामूला के ऐतिहासिक गणेश मंदिर में गूंजा शंखनाद, खुशी से नम हुई कश्मीरी पंडितों की आंखें।@ बुक्स ड्रेस कहीं से भी खरीदने की आजादी, उल्लंघन पर सख्त एक्शन,स्कूलों को सीएम रेखा गुप्ता की चेतावनी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -