Posted by : achhiduniya 31 March 2021

आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री और तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के वरिष्ठ नेता अयन्ना पत्रुदु ने मिजोरम-म्यांमार सीमा पर तैनात असम राइफल्स के 2 करोड़ रुपये की कीमत वाले इंसानी बालों की जब्ती की रिपोर्ट का हवाला दिया। पत्रुदु ने कहा कि इस घटना ने राज्य में गैरकानूनी तस्करी का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने आरोप लगाया, इससे यह स्पष्ट होता है कि वाईएसआर कांग्रेस के नेता रेत, सीमेंट 

और शराब के अलावा इंसानी बालों का माफियागैंग चला रहे हैं। पत्रुदु का आरोप है कि तस्करी किए गए बालों को म्यामांर भेजा गया जहां से उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए थाईलैंड और फिर चीन भेजा गया। उनका दावा है कि प्रोसेस्ड बालों का इस्तेमाल विग बनाने में किया जाएगा जिसका व्यापार दुनिया भर में फैला हुआ है। अपने बयान में टीडीपी नेता ने जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली सरकार से मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पूछा है कि रेड्डी सरकार पूजनीय मंदिर से बाल माफिया पर 

अंकुश लगाने से फेल कैसे हो गई? पत्रुदु ने कहा, इस तरह अपवित्र गतिविधियों में लिप्त होकर वाईएसआर कांग्रेस के नेता हिंदू भक्तों की भावनाओं को लगातार ठेस पहुंचा रहे हैं। वह आगे कहते हैं, दुनिया भर से हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं और भगवान के प्रति भक्ति भाव से अपने बाल दान करते हैं। सत्ता पक्ष के नेता मंदिर की दिव्यता को नुकसान पहुंचाने के लिए एक के बाद एक उल्लंघन का सहारा ले रहे थे। वहीं दूसरी ओर मंदिर की देखरेख करने वाले तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ट्रस्ट ने इस 

आरोपों को आधारहीन और झूठा बताया है। टीटीडी के अडिशनल एग्जिक्यूटिव अधिकारी एवी धर्म रेड्डी कहते हैं कि ट्रस्ट ने भक्तों के बालों स्टोरेज, प्रोसेसिंग, हैंडलिंग और ट्रांसपोर्टेशन का परफेक्ट सिस्टम बनाया है और यहां किसी तरह के दुरुपयोग या गड़बड़ी की जगह नहीं है। रेड्डी ने आगे कहा कि घुटे हुए बालों को ई प्लेटफॉर्म में बिडर को सौंपने के साथ ही टीटीडी का दायित्व खत्म हो जाता है। उन्होंने बताया कि टीटीडी असम राइफल्स और मिजोरम पुलिस के संपर्क में है जो हेयर स्मगलिंग मामले की जांच कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ महाराष्ट्र-पालघर में ओलियम गैस लीक, 1.5 किलोमीटर तक असर, दहशत में लोग।@ ईरान-इजरायल युद्ध से सूरत की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर! टेक्सटाइल एक्सपोर्ट और डायमंड ट्रेड में गहरा संकट।@ मोदी 3.0 में रिफॉर्म पर मंत्रियों से मांगी गई रिपोर्ट, इस हफ्ते बताना होगा अब तक क्या किया।@ सड़कों पर कंटीले तार, स्कू3ल-कॉलेज बंद,खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में कुछ ऐसे हैं हालात।@ खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन को लेकर भारत में हाई अलर्ट, दूतावासों के बाहर कड़ा पहरा, गृह मंत्रालय ने दिए निर्देश।@ ईरान-इजरायल जंग के बीच पीएम मोदी ने नेतन्याहू और UAE के राष्ट्रपति को घुमाया फोन।@ ईरान इजरायल तनाव का असर, महाराष्ट्र से राजस्थान तक के सैंकड़ों लोग खाड़ी देशों में अटके।@ खामेनेई के मारे जाने के बाद सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, भारत में कई जगह विरोध-प्रदर्शन।@ BJP ने साजिश के तहत आप को खत्म करने की कोशिश की, अब वह देश के सामने बेनकाब हो चुकी है-भगवंत मान।@ तेजस्वी यादव होंगे बिहार से INDIA गठबंधन के राज्यसभा उम्मीदवार, RJD की बैठक में बड़ा फैसला।@ पश्चिम बंगाल-SIR के बाद हटे 63 लाख वोटर्स के नाम, कोलकाता से बांकुड़ा तक,लोग हो रहे परेशान।@ दिल्ली शराब घोटाला केस-केजरीवाल–सिसोदिया को आरोप मुक्त करने के आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई 9 मार्च को।@ माई लार्ड्स मैं तो रोजाना 325 रुपये कमाता हूं', पत्नी को 10 हजार गुजारे- भत्ते पर SC में पति का दर्द।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -