Posted by : achhiduniya 13 April 2021

देश में कोरोना से अब तक 1 करोड़ 36 लाख 89 हजार 453 लोग संक्रमित हो चुके हैं। अब तक 1 करोड़ 22 लाख 53 हजार 697 मरीज इस वायरस को मात देकर ठीक हो गए हैं। वहीं, इस वायरस के संक्रमण से अब तक 1 लाख 71 हजार 058 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। अभी देश में 12 लाख 64 हजार 698 कोरोना एक्टिव केस हैं यानी इतने मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है।  सोमवार तक 10 

करोड़ 85 लाख 33 हजार 85 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC), बीजेपी और कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन लगातार रैलियां कर रहे हैं। जनसभाओं और रोड शो में लाखों की भीड़ इकट्ठी की जा रही है, जिनमें कोरोना गाइडलाइंस की भी अनदेखी हो रही है। ऐसे में बंगाल में कोरोना के मामले कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। सोमवार को राज्य में कोरोना के 4511 नए मामले आए हैं। यह संख्या 

पिछले साल महामारी की शुरुआत होने के बाद से एक दिन में हुई सर्वाधिक वृद्धि है। पश्चिम बंगाल में मृत्यु दर 1.7 फीसदी हो गई है, जो देश में तीसरे नंबर पर है और महाराष्ट्र के बराबर ही है। पश्चिम बंगाल से आगे देश में पंजाब और सिक्किम ही हैं। बीते 7 दिनों के औसत को देखा जाए, तो बंगाल में हर दिन 3,040 केस मिल रहे हैं। बिहार में यह आंकड़ा 2,122, झारखंड में 1,734 और ओडिशा में 981 है। असम की बात करें तो नए केसों का औसत 234 है, जो बंगाल के मुकाबले 10 

फीसदी है। पश्चिम बंगाल पॉजिटिविटी रेट के मामले में भी देश में 7 वें नंबर पर आ गया है। बंगाल में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 6.5 फीसदी है, जबकि पूरे देश में यह आंकड़ा 5.2 फीसदी का ही है। बंगाल में 100 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ, तो उनमें से 6.5 फीसदी संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं, बंगाल के पड़ोसी राज्यों बिहार, झारखंड, असम और ओडिशा से तुलना करें तो पश्चिम बंगाल में केसों में तेजी से इजाफा देखने को मिला है। चुनावी रैलियों में भीड़ और कोरोना नियमों की अनदेखी की तस्वीरें सामने आने के बाद चुनाव आयोग हरकत में आया था। आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को कोरोना नियमों के पालन का निर्देश दिया था। इसके बाद भी रैलियों और जनसभाओं में चुनाव आयोग का आदेश बेअसर देखा जा रहा है। रैलियों-रोड शो में 

लाखों की भीड़ जुट रही है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -