- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र में 15 दिनों के लिए धारा 144 लागू....
Posted by : achhiduniya
13 April 2021
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के हालात का जिक्र
करते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को अपने संबोधन में कहा,जंग फिर शुरू हो गई है।
केसों की संख्या में खतरनाक ढंग से इजाफा हो रहा है। उन्होंने फिलहाल पूरे राज्य में 15
दिनों के लिए धारा 144 लगाने का फैसला ही किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले साल गुड़ी पड़वा पर हमें
उम्मीद थी कि इस साल (2021 में) कोरोना मुक्त त्योहार मनाएंगे लेकिन लड़ाई फिर
शुरू हो गई में इस बार केस काफी तेजी से बढ़ हैं। सीएम ने बताया कि महाराष्ट्र
में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60,212 नए मामले सामने आए हैं और 281 लोगों को
जान गंववानी पड़ी है। उन्होंने कहा, यह सब
डरावना है। मुख्यमत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में ऑक्सीजन और दवाओं की कमी का
उल्लेख करते हुए हालात से निपटने के लिए सैन्य मदद का आग्रह किया। उन्होंने कहा, इस समय हमारे पास 1,200 MT ऑक्सीजन
है और हम इसी सभी का मेडिकल उद्देश्य से उपयोग कर रहे हैं। मौजूदा हालात के मद्देनजर मैंने प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी को बताया है कि आने वाले दिनों में हमें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ेगी।
हम पीएम से आग्रह करते हैं कि सड़क मार्ग के जरिये ऑक्सीजन पहुंचाने के बजाय क्या
यह सेना की मदद से हमें हवाई मार्ग से उपलब्ध कराई जा सकती है। सीएम ने बताया कि
राज्य में बोर्ड परीक्षाओं को टालने का फैसला किया है। राज्य सरकार ने बुधवार रात 8 बजे से अगले
15 दिनों के लिए धारा 144 लगाने का फैसला किया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
उद्धव ठाकरे ने यह जानकारी दी।


