- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- पीएम केयर फंड से देश भर में 551 प्रेशर स्विंग अब्सॉर्प्शन (पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र लगाए जाएंगे.. PMO
Posted by : achhiduniya
25 April 2021
देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
ने पीएम केयर फंड से देश भर में 551 प्रेशर स्विंग अब्सॉर्प्शन
(पीएसए) ऑक्सीजन संयंत्र लगाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, पीएम मोदी ने निर्देश दिया है
कि इन ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द चालू जाना चाहिए. ये प्लांट जिला स्तर पर
ऑक्सीजन की उपलब्धता को प्रमुख बढ़ावा देंगे. PMO के
मुताबिक,
551 ऑक्सीजन प्लांट के लिए फंड पीएम केयर (PM-CARES) से दिया जाएगा। PMO ने एक
बयान में बताया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता को बढ़ाने की दिशा में पीएम
मोदी के दिशा निर्देश के अनुरूप, PM-CARES फंड से
सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के अंदर 551
समर्पित मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांटों की स्थापना के लिए धन के आवंटन के लिए
सैद्धांतिक मंजूरी दी है। पीएमओ की ओर से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी ने देश
में पीएम केयर्स फंड से 551 मेडिकल ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट
को रविवार को मंजूरी दे दी। ये ऑक्सीजन प्लांट विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित
प्रदेशों में जिला मुख्यालय में चिह्नित सरकारी अस्पतालों में स्थापित किए जाएंगे।
PMO ने बताया कि ये खरीद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के
माध्यम से की जाएगी। जिला मुख्यालय के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेशन
प्लांट स्थापित करने के पीछे मूल उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को और
मजबूत करना है। PMO के बयान के अनुसार, इन-हाउस
कैप्टिव ऑक्सीजन जेनरेशन सुविधा इन अस्पतालों और जिले की दिन-प्रतिदिन की मेडिकल
ऑक्सीजन जरूरतों को पूरा करेगी। इसके अलावा, तरल
चिकित्सा ऑक्सीजन (LMO) कैप्टिव ऑक्सीजन जनरेशन के लिए
टॉप अप के रूप में काम करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इस तरह की प्रणाली लंबे समय
तक यह सुनिश्चित करेगी कि जिलों के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति में
अचानक व्यवधान का सामना न करना पड़े और COVID-19 या
अन्य मरीजों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की आपूर्ति का उपयोग हो।



