- Back to Home »
- Discussion »
- वैक्सीन से जुड़ी सही जानकारी के लिए सही नंबर पर कॉल करे पीएम मोदी ने की जनता से प्रार्थना...
Posted by : achhiduniya
25 April 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' में कहा, कोरोना हमारे धैर्य की परीक्षा
ले रहा है। इस महामारी के कारण लोगों ने असमय अपनों को खोया है। कोरोना से हमारी लड़ाई ऐसे ही चलती रहेगी। कोरोना
की पहली वेव का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौंसले से भरा हुआ था, आत्मविश्वास से भरा हुआ था, लेकिन इस
तूफान ने देश को झकझोर दिया है। पीएम मोदी ने कहा मैं आप सबसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही नंबर से ही जानकारी लें। आपके जो भी
सवाल हों, आसपास के जो डॉक्टर्स हों, आप उनसे
फोन से संपर्क करके सलाह लीजिये। पीएम मोदी ने कहा इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने
के लिए एक्सपर्ट और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के
प्रयासों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति के साथ जुटी है। राज्य सरकारें
भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। पीएम मोदी ने कहा, कोरोना
के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न
आएं। आप सभी को मालूम भी होगा कि भारत सरकार की तरफ से सभी राज्य सरकारों को फ्री
वैक्सीन भेजी गई है। जिसका लाभ 45 साल की उम्र से अधिक के लोग
ले सकते हैं। अब तो 1 मई में देश में 18 साल से अधिक के हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन उपलब्ध होने वाली
है। अब देश के कॉरपोरेट सेक्टर, कंपनियां भी अपने कर्मचारियों
को वैक्सीन लगाने के अभियान में भागीदारी निभाएगी। मुझे ये भी कहना है कि भारत
सरकार की तरफ से मुफ़्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा। हम सब जानते हैं कि बीमारी में हमारे लिए
अपनी, अपने परिवार की देखभाल करना, मानसिक
तौर पर कितना मुश्किल होता है, लेकिन हमारे अस्पतालों के नर्सिंग स्टाफ को तो यही काम लगातार, कितने ही मरीजों के लिए एक साथ करना होता है। ये सेवा-भाव हमारे
समाज की बहुत बड़ी ताकत है। वैक्सीन
हम सब को लगवाना है और पूरी सावधानी भी रखनी है। दवाई
भी-कड़ाई भी। इस मंत्र को कभी भी नहीं भूलना है। हम जल्द ही साथ मिलकर इस आपदा से
बाहर




