- Back to Home »
- Property / Investment »
- प्राइवेट अस्पतालों को 600/- राज्यों को 400/- प्रति डोज़ में मिलेगी कोविडशील्ड वैक्सीन....
Posted by : achhiduniya
21 April 2021
केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीका लगवा सकेंगे। सरकार ने टीकाकरण अभियान में ढील देते हुए राज्यों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों को सीधे टीका निर्माताओं से खुराक खरीदने की अनुमति भी दे दी है। जिसके बाद अब इसके दामों का भी ऐलान किया गया है। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने
बुधवार को केंद्र, राज्य और प्राइवेट अस्पतालों के लिए कोविडशील्ड वैक्सीन के दामों का ऐलान किया। कंपनी के अनुसार राज्य सरकारें कोविशील्ड वैक्सीन 400 रुपए प्रति डोज में खरीद पाएंगी, वहीं प्राइवेट अस्पतालों को इसके लिए 600 रुपए देने होंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार को यह 150 रुपये प्रति डोज मिलती रहेगी। कंपनी ने इन दामों का ऐलान किया है। भारत सरकार दोनो वैक्सिन कोविशील्ड और को-वैक्सीन157.50 रु/डोज खरीदती है। वहीं राज्यों और निजी अस्पतालो को इससे अलग कीमत देनी होगी। इसके अलावा अगले 4-5 महीनों में यह वैक्सीन रिटेल मार्केट और ओपन मार्केट में भी मिल सकेगी। सीरम इंस्टिट्यूट ने एक बयान में कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत मे वैक्सीन का रेट कम है। अमेरिकन वैक्सीन 1500 रुपये प्रति डोज मिल रही है तो रशियन वैक्सीन की एक डोज के लिए 750 रुपये देने होते हैं। इसी तरह चाइनीज वैक्सीन के दाम भी 750 रुपये प्रति डोज है। इस लिहाज से देखा जाए तो भारत में वैक्सीन के दाम अन्य देशों कीवैक्सीन से कम हैं। गौरतलब है की
वैक्सीनेशन अभियान को रफ्तार देने के लिए सरकार
ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया {SII} और भारत
बायोटेक को भविष्य की आपूर्ति के लिए 4,500 करोड़
रुपये का भुगतान अग्रिम में करने की मंजूरी दी है। SII पहले से तय 150 रुपये प्रति खुराक के मूल्य पर
सरकार को जुलाई तक 20 करोड़ डोज देगी तो वहीं भारत
बायोटेक नौ करोड़ खुराक की सप्लाई करेगी। इन 45 हजार
करोड़ में से सीरम इंस्टीट्यूट को 3,000 करोड़
रुपये और भारत बायोटेक को 1,500 करोड़
रुपये मिलेंगे।




