- Back to Home »
- Property / Investment »
- अंतिम संस्कार का गोल्ड-बेसिक व अन्य 30 से 40 हजार में पूरा पैकेज दे रही है कॉर्पोरेट कंपनिया.. मार्केटिंग टीम ले रही ऑर्डर...
अंतिम संस्कार का गोल्ड-बेसिक व अन्य 30 से 40 हजार में पूरा पैकेज दे रही है कॉर्पोरेट कंपनिया.. मार्केटिंग टीम ले रही ऑर्डर...
Posted by : achhiduniya
20 April 2021
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसी कई कंपनियां बाजार में आ गई हैं। एक कंपनी 7 भारतीय शहरों में सर्विस दे रही है। कंपनी ने बाकायदा कस्टमर सपोर्ट के लिए नंबर इश्यू कर रखे हैं। कंपनी के फोन नंबर पर ग्राहकों को जानकरी दी जा रही है तो फील्ड में इसकी मार्केटिंग
टीम घूम रही है। ये टीम ऑर्डर ले रही है। गोल्ड-बेसिक इस तरह के अलग-अलग पैकेज है। मृतकों के अंतिम संस्कार का कारोबार शुरू हो गया है। कई शहरों में अंतिम संस्कार के लिए कॉर्पोरेट स्टाइल में पैकेज ऑफर किए जा रहे हैं। चूंकि कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम संस्कार भी सभी बचाव और सावधानी के साथ किया जाना आवश्यक है। कई शहरों से इस तरह की खबरें भी आ रही हैं कि अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग चल रही है। कहीं कब्रिस्तान में जगह नहीं है तो कहीं लकड़ियां कम पड़ गई हैं। ऐसे में कुछकंपनियां अंतिम संस्कार के सारे इंतजाम करने का ऑफर दे रही हैं। इसके लिए 30 से 40 हजार रुपये तक के पैकेज दिए जा रहे हैं। बेंगलुरु की अंत्येष्टि फ्यूनरल सर्विस कंपनी हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, जयपुर जैसे शहरों में सेवा दे रही है। कंपनी ने हैदराबाद में 32 हजार रुपये का पैकेज रखा है। जिसमें पंडित जी से लेकर हर व्यवस्था कंपनी द्वारा ही की जाती है। हैदराबाद में एक और कंपनी फ्यूनरल सेवा सर्विस भी इसी काम में जुटी है। इस कंपनी ने गोल्ड और बेसिक नाम से दो पैकेज रखे हैं।


