- Back to Home »
- Discussion »
- ऑक्सीजन मांगोगे तो दो थप्पड़ खाओगे, BJP सांसद व केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने मरीज को धमकाया...
Posted by : achhiduniya
22 April 2021
मध्य प्रदेश में केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के सामने एक
शख्स ने जब ऑक्सीजन सिलेंडर को लेकर गुहार लगाई और उनसे शिकायत की तो उन्हें सरेआम धमकी दी गई। केन्द्रीय
मंत्री प्रह्लाद पटेल ऑक्सीजन के लिए हताश एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने की धमकी देते
हुए कैमरे में कैद हो गए। मध्य प्रदेश के दमोह के एक अस्पताल के बाहर एक व्यक्ति
ने मंत्री प्रह्लाद पटेल से शिकायत की, हम इतने
हताश हैं,हमें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिला' इसके
बाद प्रह्लाद पटेल ने उस आदमी को दो थप्पड़ मारने की चेतावनी दे दी। प्रह्लाद पटेल
ने कहा,अगर ऐसा बोलोगे तो दो थप्पड़ खाओगे। प्रहलाद पटेल दमोह से BJP सांसद हैं. मंत्री ने उस आदमी से पूछा, क्या किसी ने आपको ऑक्सीजन सिलेंडर से वंचित किया? इस पर उस आदमी ने कहा, हां, उन्होंने मना कर दिया। हमें केवल पांच मिनट के लिए एक सिलेंडर मिला। इससे
बेहतर होता कि मना ही कर देते। वीडियो में आप देख सकते
है BJP सांसद व केन्द्रीय मंत्री
प्रह्लाद पटेल ने मरीज को किस आर धमकाया:-
https://twitter.com/i/status/1385202434927063042
यह घटना दमोह जिला अस्पताल के बाहर हुई, जहां मंगलवार को कोरोना मरीजों के परिजनों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लूट लिया था। इसके बाद कुछ विज़ुअल्स सामने आये थे, जिसमें गुस्साए रिश्तेदारों को सिलेंडर छीनते और ऑक्सीजन स्टोररूम में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि उसके पास ऑक्सीजन की कमी नहीं है। गौरतलब है की दमोह जिले में कोरोना के 3,320 सक्रिय केस हैं और पिछले 24 घंटों में कोरोना के 101 केस बढ़ गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने कई शहरों में प्रतिबंध और कर्फ्यू लागू कर दिया है,क्योंकि राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दमोह में 17 अप्रैल को विधानसभा उप-चुनावों के लिए राजनितिक दलों ने काफी प्रचार किया था और भीड़ भरी सभाओं को सम्बोधित किया था।


