- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- कौन है प्यारे खान जो रमजान के महीने में लोगो को “ऑक्सिजन” के रूप में दे रहे अपनी जकात{दान}….
Posted by : achhiduniya
26 April 2021
नागपुर के हीरो बनकर उभरे प्यारे खान के पिता ताजबाग इलाके की
झोपड़ियों में रहते थे। प्यारे ने 1995 में नागपुर रेलवे स्टेशन के सामने संतरे
बेचने से अपने धंधे की शुरुआत की थी। वह ऑटोरिक्शा चलाने के साथ ही आर्केस्ट्रा
कंपनी में भी काम कर चुके हैं। मेहनत के बल पर आज 400 करोड़ रुपये कीमत की
ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक प्यारे खान की सक्सेस स्टोरी IIM अहमदाबाद में केस स्टडी है। कोरोना महामारी के दौर में
महाराष्ट्र के नागपुर के निवासी प्यारे खान उम्मीद की किरण बनकर सामने आए हैं।
संतरे बेचने से शुरुआत कर ऑटोरिक्शा तक चला चुके प्यारे खान अब एक बड़े
ट्रांसपोर्टर हैं। संकट की इस घड़ी में वह एक हफ्ते में 85 लाख रुपये खर्च कर चुके हैं, जिससे 400 मीट्रिक टन ऑक्सिजन अस्पतालों तक पहुंच चुका है। प्यारे खान आज
एक बड़े ट्रांसपॉर्टर हैं। उनके पास 300 ट्रकें
हैं। 400 करोड़ कीमत की कंपनी के मालिक प्यारे करीब 2 हजार ट्रकों के नेटवर्क को मैनेज करते हैं, जिसके दफ्तर नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में हैं। ऑक्सिजन सप्लाई के लिए उन्होंने सरकार से
भी कोई मदद नहीं ली और सारा खर्च खुद ही वहन कर रहे हैं। वह इसे रमजान के पवित्र
महीने के दौरान 'जकात' या दान
के तौर पर मानते हैं। प्यारे अभी तक नागपुर सहित अन्य जगहों पर अस्पतालों में
ऑक्सिजन सिलिंडर्स की सप्लाई करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि रायपुर, भिलाई, राउरकेला जैसी जगहों पर सप्लाई
करा चुके हैं। उनकी इस पहले में AIIMS सहित
अन्य अस्पतालों में 50 लाख रुपये की कीमत के 116 ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर्स शामिल हैं।


