- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- रेलवे ने कोविड मरीजों के लिये MP और UP में की 800 बेड वाले 'आइसोलेशन कोच' के साथ फ्री में दवा और खाने की व्यवस्था...
रेलवे ने कोविड मरीजों के लिये MP और UP में की 800 बेड वाले 'आइसोलेशन कोच' के साथ फ्री में दवा और खाने की व्यवस्था...
Posted by : achhiduniya
25 April 2021
मध्य प्रदेश के भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 पर आइसोलेशन कोच की व्यवस्था की गई है। इन कोच में आज से आइसोलेशन की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। इसके लिए कोई भी शख्स ऐसे संक्रमित मरीज को यहां आइसोलेशन के लिए ला सकेगा, जिसे पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर्स की ओर से आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। रेलवे की ओर से तैयार ये कोविड-19
आइसोलशन ट्रेन में 22 कोच हैं। इसमें 20 स्लीपर क्लास के कोच को पेशेंट के लिए तैयार किया गया है। वहीं, एक पार्सल कोच भी है, जिसमें दवाइयां व जरूरी सामान रखा जाएगा। वहीं, एक एसी कोच मेडिकल स्टाफ के रेस्ट के लिए रखा गया है। भोपाल डिवीजन के डीआरएम उदय बोरवणकर ने बताया कि प्रत्येक कोच में 9 केबिन हैं, इनमें 8 केबिन में मरीज और एक केबिन पैरामेडिकल स्टाफ के लिए होगा। खास बात यह है कि यहां पर देखभाल के साथ- साथ फ्री में दवा और खाना भी मिलेगा। वहीं उत्तर रेलवे की ओर से 50 आइसोलेशन कोच में 800 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। उत्तर रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लोगों को अतिरिक्त सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की मांग पर कोविड केयर सेंटर वाले 50 आइसोलेशन कोच उपलब्ध कराये हैं। ये 50 आइसोलेशन कोच दिल्ली में शकूरबस्ती में लगाए गए हैं। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि 800 बिस्तरों की सुविधा वाले इन डिब्बों के रख-रखाव के लिए शकूरबस्ती में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही एम्बुलेंस के सुगम आवागमन के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्ध हैं। शकूरबस्ती स्थित कोविड केयर सेंटर में अब तक कुल 3 मरीज भर्ती किए गए हैं। आईसोलेशन कोच सेंटर में रोगियों को स्वास्थ्यकर तथा गुणवत्ता वाला खाना दिया जा रहा है। उत्तर रेलवे कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।



