Posted by : achhiduniya 09 April 2021

कांग्रेस पार्टी ने अपने 22 उम्मीदवारों को जयपुर के एक रिसॉर्ट में भेज दिया है। बताया जा रहा है कि कई और कांग्रेस उम्मीदवारों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। इनमें कुछ एआईयूडीएफ के गैर-कांग्रेसी उम्मीदवार भी शामिल हैं। गौरतलब है कि तीन चरणों की वोटिंग के बाद बीते 6 अप्रैल को असम में  विधानसभा चुनाव मतदान खत्म हो गया था। अब 2 मई को चुनाव के नतीजे आने हैं। परिणाम 

घोषित होने से पहले ही कांग्रेस के अंदरखाने में खलबली मची है। पार्टी के उम्मीदवार नतीजे आने के बाद बीजेपी के खेमे में न चले जाएं, इसके लिए कांग्रेस पहले से ही एहतियात बरत रही है। इस क्रम में पार्टी के 22 उम्मीदवारों को जयपुर शिफ्ट किया गया है। यहां फेयरमॉन्ट होटल में इनकी व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि एहतियात के तौर पर एआईयूडीएफ (महाजोत) गठबंधन की ओर से संयुक्त रूप से यह कदम उठाया गया है। मतलब कि कांग्रेस विधानसभा उम्मीदवारों के अलावा 

गठबंधन के कुछ गैर-कांग्रेसी उम्मीवार भी जयपुर शिफ्ट किए गए हैं। माना जाता है कि असम में बीजेपी विपक्षी दलों के नाराज नेताओं की मदद से ही सत्ता तक पहुंची है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बीजेपी के सिर्फ 5 विधायक थे। लेकिन सिर्फ पांच साल बाद हुए साल 2016 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने मुख्य प्रतिद्वंदी कांग्रेस को बड़े अंतर से हरा दिया। इस विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के करीबी माने जाने वाले हिमंता बिस्व सरमा ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। महाजोत के विधायकों को जयपुर के जिस होटल में शिफ्ट किया गया है, वह पहले भी चर्चा में रह चुका है। फेयरमॉन्ट होटल पहली बार तब सुर्खियों में आया था, जब राजस्थान में सचिन पायलट के बागी तेवरों की वजह से पार्टी के भीतर उथल-पुथल मची थी और विधायकों को दलबदल के डर से इस रिसॉर्ट में भेज दिया गया था। तब पायलट का दावा था कि उनके पास 30 कांग्रेस विधायकों का समर्थन है, जो अगर बागी होते हैं, तो अशोक गहलोत की सरकार पर संकट आ सकता है। हालांकि, तब कांग्रेस आलाकमान के हस्तक्षेप से मामले को सुलझा लिया गया था। पूर्वोत्तर के मणिपुर राज्य में भी कांग्रेस के बागी नेताओं को पार्टी में शामिल कर बीजेपी ने शासन पर कब्जा किया है। ऐसे में कांग्रेस इस बार इस तरह की किसी भी संभावना को सिर उठाने का मौका नहीं देना चाहती। यही कारण है कि अभी नतीजे घोषित नहीं किए गए हैं लेकिन पार्टी ने अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए उन्हें कांग्रेस शासित राज्य के एक रिसॉर्ट में भेज दिया है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पाकिस्तानी जेट गिराने वाला रूसी S-400 खरीद सकता है भारत।@ अमेरिका में F-16 फाइटर जेट क्रैश-जमीन से टकराते ही आग लगी, कुछ सेकेंड पहले पायलट सुरक्षित निकला।@ साई बाबा एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक- श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट ने 11 लाख देने के लिए कोर्ट से इजाजत ली, परिवार ने मांगी थी मदद।@ ये तो सिस्टम का मजाक, हैरान हूं लोगों को एसिड पिलाया जा रहा,CJI ने सुप्रीम कोर्ट में की सख्त टिप्पणी।@ तेज रफ्तार कार हाईवे पर ट्रक में घुसी,अमरोहा में चार डॉक्टरों को कैसे मिली दर्दनाक मौत।@ हुमायूं कबीर से बहुत नाराज हैं CM ममता, बाबरी मस्जिद कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल-सूत्र।@ गौतम अदाणी ने आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, विकास के प्रोजेक्ट्स पर हुई चर्चा।@ यूपी कोडीन सिरप रैकेट पर ED का शिकंजा-₹100 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को समन।@ पंजाब में बनेंगे स्किल डेवलपमेंट सेंटर-जापान की प्रमुख कंपनी टी.एस.एफ. के साथ अहम एमओयू साइन।@ शून्य से 77 सीट तक पहुंचे, अब सरकार की तैयारी,मिशन बंगाल में जुटे PM मोदी, सांसदों संग तय किया एजेंडा।@ एक महीने में 1232 उड़ानें रद्द, रेड जोन में OTP, DGCA ने मांगा जवाब संकट में है इंडिगो एयरलाइंस?।@ अब जिहाद करना पड़ेगा,सपा सांसद ने संसद में किया मदनी का समर्थन, बवाल के बाद साधी चुप्पी।@ लोकसभा में सेंट्रल एक्साइज बिल 2024 पारित, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित।@ छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, 2 जवान भी शहीद।@ 1 साल में 3 गुना बढ़ गई साइबर ठगों की कमाई, 2024 में उड़ाए 22 हजार करोड़।@ यूपी में बीजेपी महिला को सौंपेगी प्रदेश अध्यक्ष की कमान, 2027 विधानसभा चुनाव के पहले बड़ा दांव!।@ राजस्थान में जोगनिया ऑनलाइन बेटिंग ऐप नेटवर्क पर बड़ी छापेमारी, करोड़ों रुपये की ठगी का खुलासा।

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

Important....Video

"MSME व महिला औधयोगिक सह संस्था मर्या नागपुर द्वारा स्वयं रोजगार मेला" "शिवप्रिया व प्रिया विद्या विहार संस्थान का संयुक्त ईश्वरीय अनुभूति दिवस रौप्य महोत्स 5 Dec को""हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 वी शहीदी दिवस गुरपुरब 7 Dec को नागपुर के नई जरीपटक में""HIV ग्रसित बच्चे का बोनमैरो प्रत्यारोपण [ट्रांसप्लेशन] सफल या असफल जाने डॉ केतन व डॉ पंकज से"

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -