Posted by : achhiduniya 22 April 2021

देश में इस वक्त कोरोना कहर के चलते जहां मरीजो को संख्या में इजाफा होता जा रहा है वहीं अस्पतालो में बेड व ऑक्सिजन की कमी से भी दो –चार होना पड़ रहा है। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी है की आखिर ऐसा क्यू...? आइए जानते है की वातावरण में मौजूद हवा में सिर्फ 21 प्रतिशत तक ऑक्सिजन होती है, लिहाजा मेडिकल इमरजेंसी में इसका यूज नहीं कर सकते। तभी मेडिकल 

ऑक्सिजन को लिक्विड फॉर्म में विशेष वैज्ञानिक ढंग से बड़े-बड़े प्लांट में तैयार किया जाता है। मेडिकल ऑक्सिजन में 98 प्रतिशत तक शुद्ध ऑक्सिजन होती है। इसमें नमी, धूल या दूसरी गैस जैसी अशुद्धियां नहीं होतीं। 2015 में देश की अति आवश्यक दवाओं की सूची में ऑक्सिजन को शामिल किया गया। WHO ने भी जरूरी मेडिसिन में ऑक्सिजन को जोड़ा है। सबसे पहले वायुमंडल से शुद्ध ऑक्सिजन को अलग किया जाता है। हवा में 78 प्रतिशत तक नाइट्रोजन, 21 प्रतिशत 

ऑक्सिजन और अन्य 1 प्रतिशत आर्गन, हीलियम, नियोन, क्रिप्टोन, जीनोन जैसी गैसें होती हैं। इन सभी गैसों में बॉयलिंग पॉइंट बेहद कम, लेकिन अलग होता है। ऑक्सिजन का बॉयलिंग पॉइंट -183.0 डिग्री सेल्सियस है। हवा को काफी ठंडा करके ऑक्सिजन अलग करते हैं। हवा को जमाकर ठंडा करने पर सभी गैस बारी-बारी से तरल बनती जाएंगी। उन्हें अलग-अलग करके लिक्विड फॉर्म में जमा कर लेते हैं। इस तरह से 99.5 प्रतिशत तक लिक्विड ऑक्सिजन तैयार कर लेते है। 

प्रक्रिया से पहले हवा को ठंडा करके उसमें से नमी और फिल्टर के जरिए धूल, तेल और अन्य अशुद्धियों को दूर कर देते हैं। पानी को 0 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करने पर वह बर्फ में बदल जाता है। उसी पानी को 100 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करते हैं, तो वह उबलकर भाप में तब्दील होकर उड़ जाता है, यानी गैस में बदल जाता है। इसी तरह वायुमंडल में मौजूद तमाम गैस बेहद कम तापमान में उबलकर गैस बन चुकी हैं। ऑक्सिजन -183 डिग्री सेल्सियस पर ही उबलकर गैस में बदल जाती है। हम यह भी कह 

सकते हैं कि ऑक्सिजन को -183 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ठंडा कर दें, तो वह लिक्विड में बदल जाएगी। मैन्युफैक्चरर्स लिक्विड ऑक्सिजन को बड़े-बड़े टैंकर्स में स्टोर करते हैं। फिर काफी ठंडे रहने वाले क्रायोजेनिक टैंकरों से डिस्ट्रीब्यूटर तक भेजते हैं। ऑक्सिजन का प्रेशर कम करके इसे गैस के रूप में तमाम तरह के सिलिंडर में भरते हैं। यही सिलिंडर अस्पताल, सप्लायर और जरूरतमंदों तक पहुंचाए जाते 

हैं। कुछ बड़े अस्पतालों में अपने छोटे-छोटे ऑक्सिजन जनरेशन प्लांट भी होते हैं। कोई भी व्यस्क मनुष्य जब किसी तरह का काम नहीं कर रहा होता है, तो उसे सांस लेने के लिए प्रति मिनट 7 से 8 लीटर हवा की जरूरत होती है। यानी रोजाना करीब 11 हजार लीटर हवा। सांसों के माध्यम से फेफड़ो में जाने वाली हवा में 20 प्रतिशत ऑक्सिजन होती है, जबकि छोड़ी जाने वाली सांस में 15 प्रतिशत ऑक्सिजन होती है। सिर्फ 5 प्रतिशत ऑक्सिजन कार्बन डाइऑक्साइड में बदलती है। 

एक्सपर्ट्स की मानें तो एक इंसान को 24 घंटे में करीब 550 लीटर शुद्ध ऑक्सिजन की आवश्यकता होती है। शारीरिक परिश्रम करने वालों को अधिक ऑक्सिजन की जरूरत पड़ती है। हॉस्पिटल में अमूमन 7 क्यूबिक मीटर क्षमता वाले ऑक्सिजन सिलिंडर का प्रयोग होता है। इसकी ऊंचाई करीब 4 फुट 6 इंच होती है। इसकी क्षमता 47 लीटर की होती है, लेकिन प्रेशर से 7000 लीटर तक ऑक्सिजन भर सकते हैं। यदि इस सिलेंडर से किसी मरीज को लगातार ऑक्सिजन देते हैं, तो वह 20 घंटे तक चल 

सकता है। सरकार ने 1 क्यूबिक मीटर लिक्विट मेडकल ऑक्सिजन के अधिकतम दाम 15.22 रुपये और मेडिकल ऑक्सिजन के दाम 25.71 रुपये तय कर रखे हैं। इसमें जीएसटी चार्ज अलग है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ पंजाब ने साइलेंट किलर हाइपरटेंशन के खिलाफ मजबूत की लड़ाई, 1 करोड़ से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग।@ गाय का बर्थ सर्टिफिकेट दिखाओ, बंगाल की BJP विधायक ने गाड़ी रुकवाकर की डिमांड- TMC ने घेर लिया।@ हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, बिहार में 60,000 करोड़ के निवेश का ऐलान।@ केरलम में कल CM पद की शपथ लेंगे सतीशन, मुस्लिम लीग के 5 विधायक भी बनेंगे मंत्री।@ ओडिशा में एक साथ मर गईं 5,300 मुर्गियां! फार्म मालिक ने बिजली-डीजल संकट को बताया वजह।@ विदेश में भी राम का रंग, नीदरलैंड में भारतीय ने वारली आर्ट में उकेरी पूरी रामायण। @ UAE के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला, पश्चिमी सीमा से आए थे 3 ड्रोन, 2 को मार गिराया।@ बिहार- ऑर्केस्ट्रा की आड़ में जबरन देह व्यापार, 6 नाबालिग लड़कियां मुक्त- एक निकली प्रेग्नेंट।@ उज्जैन में साध्वी ने की सुसाइड की कोशिश, सबके सामने खुद पर डाला पेट्रोल वीडियो वायरल।@ तमिलनाडु सीएम विजय से मिले कमल हासन, पायरेसी, टैक्स फ्री से लेकर सरकारी OTT प्लैटफॉर्म तक की ये 6 मांगें।@ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कार्गो जहाजों को निशाना बनाना मंजूर नहीं, UN में भारत की दो टूक।@ उत्तराखंड में जिहादी ड्रग की हाईटेक लैब, रोज 50000 कमा रहा था मालिक, 227KG कैप्टागॉन को लेकर हुए बड़े खुलासे। @ बिहार में 9 पुलों पर हादसे का खतरा, पटना IIT की रिपोर्ट में हुआ खुलासा; एक्शन में विभाग।@ स्कूल में बेटी ने की उल्टी, मां को बुलाकर करवाया फर्श साफ, मुथरा से हैरान करने वाला मामला।@ आश्रम की बबीता भाभी यानी त्रिधा चौधरी सामने रखा इंडस्ट्री का सच, बोलीं- शुरुआत में समझौते करने पड़ते हैं।@ ईरान के साथ क्रूड ऑयल सप्लायई पर डील कर सकता है भारत! तेल-गैस संकट के बीच चीन समेत तीन और देश कतार में।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -