- Back to Home »
- Politics »
- दिल्ली के दो गुंडों के आगे समर्पण नहीं करेगा हमारा बंगाल...ममता बनर्जी का मोदी – शाह पर वार
Posted by : achhiduniya
22 April 2021
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांच चरण हो चुके हैं। 22
अप्रैल को छठे चरण के चुनाव में को 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। एक
करोड़ से अधिक मतदाता 306 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे। कोरोना
वायरस की दूसरी लहर के बीच चुनाव आयोग ने पिछले चरणों में हिंसा को देखते हुए
सुरक्षा उपाय सख्त किए गए हैं। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर में चुनावी सभा के
दौरान पश्चिम बंगाल सीएम व TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा, मैं खिलाड़ी नहीं हूं लेकिन यह जानती हूं कि खेला कैसे जाता है।
पहले में लोकसभा में सबसे अच्छी खिलाड़ी थी। उन्होंने कहा, हमारा बंगाल दिल्ली के दो गुंडों के आगे समर्पण नहीं करेगा।
पश्चिम बंगाल के चुनाव की शुरुआत से ही एक-दूसरे पर हमले का सिलसिला जारी है। पीएम
मोदी, अमित शाह की अगुवाई में बीजेपी लगातार भ्रष्टाचार, विकास, हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर
दीदी ममता बनर्जी पर हमलावर है। वहीं ममता भी पैरों पर प्लास्टर बांध वीलचेयर पर
बैठ लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साध रही
हैं।


