- Back to Home »
- Judiciaries »
- दूसरे राज्यों को ऑक्सीजन सप्लाई न करें कंपनी..दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश
Posted by : achhiduniya
19 April 2021
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ओर से राजधानी में एक सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा
करने के एक दिन बाद हाईकोर्ट ने ऑक्सीजन कंपनी से ऑक्सीजन को दूसरे राज्यों को सप्लाई नहीं
करने का निर्देश दिया है। केजरीवाल सरकार की ओर से इस मामले
में हाईकोर्ट का रुख करने के बाद कोर्ट की ओर से ऑक्सीजन फर्म Inox को यह आदेश आया है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली का स्वास्थ्यगत ढांचा बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्ली प्रशासन ने सोमवार को हाईकोर्ट में कहा कि उसे केंद्र सरकार से 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की प्रतिदिन जरूरत है,लेकिन राज्य को 300 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ही आवंटित की गई है जो कल से मिलेगी। ऐसे में सरकार को और ऑक्सीजन की जरूरत है। सरकार ने कहा है कि Inox ने ऑक्सीजन सप्लाई रोक दी है और इसे दूसरे राज्यों को डायवर्ट कर रही है।

