Posted by : achhiduniya 19 April 2021

एक घरेलू नुस्खा सोशल मीडिया {इंटरनेट} पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शरीर के ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने का घरेलू नुस्खा बताया जा रहा है। इस वायरल पोस्ट को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी शेयर किया है। इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि कपूर, लौंग, अजवाइन और यूकेलिप्टस के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर सूंघने से शरीर में कंजेशन यानी जकड़न की समस्या को दूर कर 

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है। वायरल पोस्ट में लिखा है, कपूर, लौंग, अजवाइन और यूकेलिप्टस के तेल की कुछ बूदें मिलाकर एक पोटली बना लें और उसे दिन भर सूंघते रहें। ऐसा करने से शरीर का ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और कंजेशन की समस्या दूर होती है। इस तरह की पोटली लद्दाख में भी पर्यटकों को दी जाती है जब उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने लगता है।  यह एक घरेलू नुस्खा है। इस तरह के दावों को साबित करने के लिए किसी तरह की कोई रिपोर्ट मौजूद नहीं है, जो यह कह सके कि कपूर, लौंग, अजवाइन और यूकेलिप्टस के तेल से ब्लड में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और सांस से जुड़ी परेशानी में आराम मिलता है। हालांकि सांस से जुड़े हल्के फुल्के इंफेक्शन के मामले में यह थेरेपी आपको अच्छा महसूस करने में मदद कर सकती है। त्वचा पर हो रही खुजली या दर्द को कम करने के लिए कपूर रगड़ा जाता है, लेकिन बंद नाक खोलने में कपूर फायदेमंद है ऐसी कोई स्टडी मौजूद नहीं है।  साथ ही एक स्टडी में यह बात भी सामने आयी है कि बंद नाक खुलने से शरीर 

में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है, ऐसा नहीं है। ठीक इसी तरह ऐसी भी कोई स्टडी नहीं है जो यह दावा कर सके कि लौंग, अजवाइन और यूकेलिप्टस का तेल शरीर के ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। वैज्ञानिक द्रष्टि से देखें तो कोरोना से बचने या फिर कोरोना हो जाने पर ठीक होने के लिए काढ़ा पीने से लेकर स्टीम लेने और आयुर्वेदिक नुस्खे अपनाने जैसे कई उपाय इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं,लेकिन अपने डॉक्टर से पूछे बिना कोई भी उपाय न अपनाएं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, IED धमाका कर सकते हैं आतंकी- सूत्र।@ राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय को नियुक्त किया मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ।@ पश्चिम बंगाल में BJP की सरकार बनते ही कोलकाता पुलिस की बदली पसंद, ममता बनर्जी को किया अनफॉलो।@ संजीव अरोड़ा पर ईडी एक्शन एजेंसियों का दुरुपयोग-अरविंद केजरीवाल।@ पंजाब सरकार के इंडस्ट्री और पॉवर मिनिस्टर संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार।@ भारत ने मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल से सक्षम अग्नि मिसाइल का किया सफल परीक्षण।@ इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी ने बदला X पर प्रोफाइल, मुख्यमंत्री पद को लेकर लिखी खास बात।@ नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी।@ नासिक 'कॉर्पोरेट जिहाद' मामला-आरोपी निदा खान को शरण देने वाले AIMIM नेता के अवैध निर्माण पर चलेगा बुलडोजर।@ सुप्रिया सुले की कार का हुआ एक्सीडेंट, सुरक्षित हैं NCP नेता।@ जहानाबाद का सरकारी स्कूल बना पिकनिक स्पॉट, क्लासरूम में मटन-चावल उड़ाते दिखे टीचर- वीडियो वायरल।@ महाराणा प्रताप जयंती जुलूस के दौरान हापुड़ में बवाल, दो समुदाय आमने-सामने- पत्थरबाजी में 6 घायल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -