- Back to Home »
- Motivation / Positivity »
- शुक्रगुज़ार पन देता है खुशहाल जीवन...
Posted by : achhiduniya
29 April 2021
कई वैज्ञानिक इस बात को साबित कर चुके है की शुक्रिया करने का
बेहतर असर आपकी सेहत पर भी पड़ता है। जब आप उन चीज़ों से संतुष्ट होते हैं जो आपके
पास हैं और उन चीजों के लिए परेशान नहीं होते हैं,जो आपको
हासिल नहीं हैं, तो आप खुश रहते हैं और अपना मन अच्छी चीजों में
लगाते हैं। एक्सरसाइज़ करते हैं और हेल्दी डाइट लेते हैं जिससे आपकी सेहत दुरुस्त
रहती है और मेंटल टेंशन
कम होने के साथ ही ब्लडप्रेशर जैसी चीज़ें भी कंट्रोल में रहती हैं। इतना ही नहीं यह आपके आत्मसम्मान को बढ़ाता है और आपको ज्यादा आशावादी बनाता है। हर छोटी-बड़ी चीज़ के लिए केवल दूसरों से ही नहीं, बल्कि खुद से और ईश्वर से भी शुक्रिया कहने की आदत आपको डालनी चाहिए। इस सम्बन्ध में प्रकाशित एक खबर के अनुसार शुक्रिया जितना ज्यादा बोला जाये उतना ही ये आपकी सेहत के लिए बेहतर होता है। जो चीज़ आपके पास नहीं है उसके लिए परेशान होना छोड़कर अगर आप उन
चीज़ों के लिए शुक्रगुज़ार होंगे जो आपके पास हैं, तो ये सोच आपके अंदर की निगेटिविटी को हटाकर पॉजिटिविटी को जन्म देगी जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी और ये आपकी सेहत के लिए बेहतर होगा। जब हम किसी चीज़ के लिए संतुष्ट होते हैं और खुश होकर शुक्रगुज़ार होते हैं तो इस दौरान शरीर में डोपामाइन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर सक्रिय होते हैं। जो मस्तिष्क को ऑक्सीटोसिन हार्मोन जारी करने की वजह बनते हैं। इसके चलते इंसान के अंदर प्यार, उदारता और विश्वास जैसी भावनाएं पैदा होती हैं और व्यक्ति खुद को सामाजिक बंधनों से जुड़ा हुआ महसूस करता है। किसी भी चीज़ के लिए शुक्रिया करने की आदत डालने के लिए आपको कुछ भी स्पेशल करने की या ख़ास पलों के इंतज़ार की ज़रूरत नहीं है। बस आपको उन छोटी-छोटी चीज़ों सेशुरुआत करनी है जो आपके पास हैं या आपको मिल रही हैं। उदाहरण के तौर पर जिस गर्म
चाय का आप आनंद ले रहे हैं, उसके लिए शुक्रिया करें। आप
सोच रहे होंगे किसका? तो आप इसके लिए उस इंसान का
शुक्रिया कर सकते हैं जिन्होंने आपको चाय बनाकर और लाकर दी। आपने खुद बनाई है तो आप इसके लिए खुद का और
ईश्वर का शुक्रिया भी कर सकते हैं जिन्होंने आपको इस लायक बनाया कि आप चाय पी रहे
हैं। क्योंकि निम्न स्तर के बहुत लोग ऐसे हैं जो इस हाल में भी नहीं हैं जो चाय पीने
का खर्च भी सह सकें। इसी तरह आप जिस घर में रह रहे हैं उसके लिए शुक्रिया करें.
किसी ने आपकी कार को पार्किंग में लगाया इस बात को सोचकर उसका शुक्रिया करें। किसी
ने मेसेज से आपका हाल पूछा तो इसके लिए उसका शुक्रिया करें। छोटी-
छोटी बातों के
लिए भी आप शुक्रगुज़ार हो सकते हैं जो आपकी पर्सनेलिटी को बूस्ट करेगा और आपको ख़ुशी
देगा।




