Posted by : achhiduniya 26 April 2021

दिल्ली के अस्पतालों में मरीजों की ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से जान जा रही है तो दूसरी तरफ आप इसी ऑक्सीजन पर दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और विपक्षी बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गया है।  दिल्ली का एक आम आदमी है अस्पतालों के चक्कर लगा रहा है उसको ऑक्सीजन नहीं मिल रही और इस ऑक्सीजन के अभाव में लोगों की जान जा रही है तो 

दूसरी तरफ इस पर जमकर सियासत भी हो रही है। केंद्र सरकार और बीजेपी की तरफ से कहा जा रहा है कि पीएम केयर्स फंड का इस्तेमाल कर दिल्ली में जो 8 ऑक्सीजन प्लांट लगने थे वह केजरीवाल सरकार की ढिलाई के चलते हैं नहीं लग पाए। वहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार और आम आदमी पार्टी उल्टा बीजेपी और केंद्र सरकार पर यह कहते हुए आरोप लगा रही है कि केंद्र सरकार ने जिस कंपनी को ठेका दिया था उसने उस काम को आगे बढ़ाया ही नहीं और इसी का नतीजा है कि दिल्ली के अस्पतालों में जो प्लांट लगाने की बात कही गई थी वह नहीं लगे हैं यानी कि केंद्र और दिल्ली एक दूसरे के 

ऊपर ऑक्सीजन का ना लगने का ठीकरा फोड़ रहे हैं। बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर 8 आक्सीजन प्लांट नहीं लगाने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को दिसंबर 2020 में 8 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फंड दिया था,लेकिन इस फंड का दिल्ली सरकार ने उपयोग ही नहीं किया।  बीजेपी का कहना है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में खुद तो आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया वहीं केन्द्र सरकार के द्वारा दिल्ली में 8 आक्सीजन प्लांट 

लगाने के लिए दिए गए फंड का भी उपयोग नहीं किया। वहीं दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर केंद्र की बीजेपी सरकार पर ही सवाल खड़े कर रही है। आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार ने पूरे भारत में 162 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला किया था और अक्टूबर 2020 में इसके लिए टेंडर भी जारी किए गए थे यह टेंडर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीएम केयर्स फंड के तहत जारी किए थे और दिसंबर 2020 तक ऑक्सीजन प्लांट लग कर शुरू 

हो जाने थे,लेकिन केंद्र सरकार ने देश भर में लगने वाले इन 162 में से 140 ऑक्सीजन प्लांट का काम एक ही वेंडर को दे दिया। उस वेंडर ने इस ओर कोई काम नहीं किया और इसी का नतीजा है कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे भारत में इन 140 में से 10 प्लांट को भी शुरू नहीं किया जा सका। आम आदमी पार्टी सरकार का कहना है अगर दिल्ली के अस्पतालों में लगने वाले 8 ऑक्सीजन प्लांट की तो इनमें से 7 दिल्ली सरकार के अस्पतालों में और 1 केंद्र सरकार के अधीन आने 

वाले सफदरजंग अस्पताल में लगाया जाना था। जब दिसंबर तक ऑक्सिजन प्लांट नहीं लगे उसके बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर बातचीत शुरू की लेकिन तब भी काम तेज गति से नहीं आगे बढ़ा। बीजेपी के आसाम सरकार में मंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने एक ट्वीट कर दिल्ली में ऑक्सीजन प्लांट ना लगने का जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल को बताया। हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट कर कहा,पीएम के के तहत मिले पैसे से आसाम ने आठ ऑक्सीजन प्लांट लगा लिए हैं जबकि दिल्ली 

में सिर्फ एक ही प्लांट लगा है तो इसका जिम्मेदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कैसे ठहराया जा सकता है। वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी ट्वीट कर दिल्ली में ऑक्सीजन प्लांट ना करने के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को ही घेरा है। अमित मालवीय ने हाईकोर्ट में हुई सुनवाई का जिक्र करते हुए कहा कि हाईकोर्ट ने भी दिल्ली सरकार से यही सवाल पूछा कि जब पीएम केयर्स फंड से पैसा आवंटित हो गया था तो आज के अब तक ऑक्सीजन प्लांट क्यों नहीं लगे। दिल्ली में 

ऑक्सीजन प्लांट के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्रियों की हुई बैठक के दौरान भी यह मुद्दा उठाया था यह वही बैठक है जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल पर सवाल भी खड़े हुए थे क्योंकि इसी बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने आकर बैठक में चल रही बातों को लाइव भी किया था।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -