- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पूरे देश के लोगों को वैक्सीन मुफ्त में लगनी चाहिए..राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
26 April 2021
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व
वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए
कहा है कि देश के लोगों को वैक्सीन मुफ्त में मिलनी चाहिए। उन्होंने ट्वीट कर कहा,चर्चा बहुत हो चुकी। देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए-बात
ख़त्म. मत बनाओ भारत को भाजपा सिस्टम का विक्टिम! राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था,व्यवस्था विफल हो चुकी है, इसलिए
जन की बात करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा, इस संकट
में, देश को जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत है। मैं कांग्रेस के अपने
सहयोगियों से सभी राजनीतिक कार्य छोड़ने और देशवासियों के दर्द को कम करने तथा हरसंभव
मदद देने की अपील करता हूं। गौरतलब है की कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की वजह से देशभर में हालात
गंभीर बने हुए हैं। कोरोना संकट के बीच अस्पतालों में बेड की कमी और ऑक्सीजन की
किल्लत ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑक्सीजन न मिलने
की वजह से अब तक कई कोरोना संक्रमित लोग दम तोड़ चुके हैं। सोमवार को कोरोना के नए
मामलों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख के आंकड़े को पार कर गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,52991 केस सामने आए हैं। जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण से 2,812 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। लगातार पांचवें दिन देश में तीन
लाख से ज़्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोविड-19 के एक्टिव केसों की संख्या भी बढ़ते हुए 2813658 पहुंच गई है।


