Posted by : achhiduniya 27 April 2021

एक लहसुन की कली खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। यह सिर्फ खाने को स्वादिष्ट ही नहीं बनाता है, बल्कि यह हेल्‍थ के साथ-साथ बालों और त्‍वचा को भी कई तरह के फायदे पहुंचाता है। लहसुन को छीलने के बाद इसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है,आप जिस छिलकों को बेकार समझकर डस्‍टबिन में फेंक देते हैं, उसका इस्‍तेमाल आप अपने रोजमर्रा के कामों को पूरा करने के साथ-साथ 

सुंदरता को निखारने में भी कर सकते हैं। लहसुन की तरह इसके छिलकों में भी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। आप किस तरह से लहसुन के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप मसल्‍स के दर्द और ऐंठन से परेशान रहते हैं तो लहसुन के छिलकों को अच्‍छी तरह से धोकर इसे 20 मिनट तक उबालें। मसल्‍स में ऐंठन को दूर करने में मदद करने के लिए छिलकों को बाहर निकालकर सोने से पहले इसे चाय के रूप में पिएं।# त्‍वचा की खुजली कम करें:- अगर आपको त्‍वचा की खुजली परेशान करती है तो लहसुन के एंटी-फंगल गुण उन्हें एथलीट फुट सहित खुजली वाली त्वचा की समस्याओं से राहत दिलाने में प्रभावी बनाते हैं। राहत के लिए अपनी त्वचा पर लहसुन का पानी लगाएं।# सूप, स्टॉक 

और सब्जियों में एक्‍स्‍ट्रा पोषण:- सूप, स्टॉज या स्टॉक बनाते समय एक्‍स्‍ट्रा पोषण पाने के लिए लहसुन के छिलकों का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। साथ ही इससे आपके सूप को एक्‍स्‍ट्रा स्‍वाद भी मिलता है। बाद में इसे बाहर निकाल दें। इसके अलावा जब आप इसे भूनते हैं तो छिलकों के साथ ही इसे डालें। हेल्‍दी पोषक तत्वों के साथ ही सुरक्षात्मक परत आपके लहसुन को अंदर से नरम रखती 

है।# बालों के लिए गुणकारी:- अगर लहसुन के छिलकों का इस्‍तेमाल पानी में उबालकर बालों में किया जाए तो इससे बालों से जुड़ी समस्‍याएं दूर होती हैं। इसके अलावा लहसुन के छिलकों को पीसकर इसमें ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों में लगाने से बाल शाइनी बनते हैं। अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्‍या है तो इसके छिलकों को पीसकर इसमें नींबू मिलाएं और बालों की जड़ों में इससे मसाज करें।# पौधों के लिए प्राकृतिक उर्वरक:- लहसुन के छिलके गार्डनिंग की दुनिया में बहुत फेमस हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्‍व मिट्टी को समृद्ध करने और पौधों को हेल्‍दी बनाने के लिए आदर्श हैं।# त्‍वचा के लिए फायदेमंद:- अगर 

आप त्‍वचा से जुड़ी किसी भी समस्‍या से परेशान हैं तो लहसुन के छिलकों को पीसकर इसका पेस्‍ट बनाकर त्‍वचा पर इस्‍तेमाल करें। अपने एंटी-बैक्‍टीरियल गुणों के कारण लहसुन के छिलके कील-मुंहासों को दूर करने में भी आपकी मदद करते हैं। समस्‍या होने पर लहसुन के छिलकों को पीसकर लगाएं।# पैरों की सूजन का इलाज:- कुछ लोग पैरों की सूजन से बहुत ज्‍यादा परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए लहसुन के छिलके बहुत अच्‍छा इलाज साबित हो सकते हैं। अगर लहसुन के 

छिलकों वाले उबले हुए पानी में पैरों को थोड़ी देर इसमें डालकर रखेंगे तो बहुत राहत मिलेगी।# सर्दी जुकाम से राहत:- सर्दी जुकाम की समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन के छिलकों को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी का सेवन करें। आपको इसके इस्‍तेमाल से जल्‍द ही राहत मिल जाएगी।

 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -