Posted by : achhiduniya 27 April 2021

सांस लेने में दिक्कत और ऑक्सीजन में कमी कोविड -19 का सामान्य लक्षण है। यह स्थिति बहुत से लोगों में देखी जा रही है। हालांकि, डॉक्टर्स के अनुसार हर किसी को सांस लेने में कठिनाई के चलते अस्पताल में एडमिट होने की जरूरत नहीं होती। बहुत गंभीर स्थिति में ही कोविड रोगी को अस्पताल ले जाएं। ऑक्सीजन सेचुरेशन ब्लड में ऑक्सी हीमोब्लोबिन के प्रतिशत को मापता है, जो फेफड़ों से विभिन्न अंगों में पहुंचाया जाता है। 94 से ऊपर की रीडिंग को स्वस्थ माना जाता है। हालांकि, कोविड के साथ शरीर में 

ऑक्सीजन की आपूर्ति तेजी से प्रभावित हो सकती है। वायरस के कारण फेफड़ों और चेस्ट केविटी में सूजन की शिकायत आने लगी हैं। यदि ऑक्सीजन का स्तर 94-100 के बीच है, तो टेंशन की बात नहीं है,लेकिन 94 के नीचे की रीडिंग से हाइपोक्सिमिया हो सकता है। मतलब ये है कि अगर ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे पहुंच गया है, तो मरीज पर लगातार निगरानी रखनी पड़ेगी। ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे आए , तो ये किसी गंभीरता का संकेत है। इसके लिए तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत पड़ती है। सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द ऑक्सीजन में कमी के संकेत हैं,लेकिन ये स्थिति पर निर्भर करता है कि 

मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट चाहिए या नहीं। कुछ मामलों में ऑक्सीजन की कमी रोगी के अंगों को प्रभावित कर सकती है। डॉक्टर्स की मानें, तो ऑक्सीजन की कमी और सांस संबधी लक्षण दिखें, तो पहली फुसर्त में घर पर ही ठीक करने का प्रयास करें। बता दें कि अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता इसके लक्षणों पर निर्भर करती है। इसलिए इसके लक्षणों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। 95 से ऊपर का ब्लड ऑक्सीजन लेवल अच्छा माना जाता है। 91-94 के बीच है, तो लगातार निगरानी करने की जरूरत पड़ती है। लेकिन जब ऑक्सीजन का स्तर 91 से नीचे चला जाए

तो व्यक्ति को डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार, घर पर ऑक्सीजन थैरेपी से ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ऑक्सीजन में कमी का संबंध मास्तिष्क से जुड़ा हुआ है। ऑक्सीजन लेवल में कमी रक्त के प्रवाह में बाधा पैदा कर सकती है। इस मामले में जब ऑक्सीजन का स्तर वॉर्निंग साइन से कम हो जाए, तो तंत्रिका संबंधी जटिलताओं की संभावना बढ़ जाती है। जिससे चक्कर आना, भ्रमित होना, या एकाग्रता में कमी आ सकती है। नए अध्ययन और शोधों से पता चला है कि अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड रोगियों में से 82 प्रतिशत को तंत्रिका संबंधी जटिलताएं थीं। 

नीले, फूले हुए होंठ और चेहरे पर कालापन दिखे, तो यह शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत है। ब्लड में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर होठों का रंग नीला पडऩे लगता है। सामान्य स्थितियों में तो ऑक्सीजन त्वचा में चमक बढ़ाती है, लेकिन जब ऑक्सीजन का स्तर खतरनाक रूप से कम जाए, तो यह त्वचा पर पीलापन दिखाई देने लगता है। ऑक्सीजन का स्तर कम होना कोविड रोगी के लिए गंभीर खतरे का संकेत है। हालांकि डॉक्टर कहते हैं कि ऑक्सीजन लेवल में 

उतार-चढ़ाव की स्थिति को घर में ही रहकर ठीक किया जा सकता है,लेकिन जब रोगी की छाती में दर्द हो, सांस लेने में हाफ रहा हो, बहुत तेज सिरदर्द हो, खांसी हो जाए, तो अस्पताल ले जाने में देरी नहीं करनी चाहिए। बता दें कि ये सभी कोविड-19 के इमरजेंसी वॉर्निंग साइन माने जाते हैं, इसलिए किसी भी कीमत पर इन लक्षणों को अनदेखा ना करें।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ दिल्ली-NCR में रेतीले तूफान को लेकर येलो अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में 50 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं।@ कोयले से गैस बनाएगी सरकारी कंपनी, उद्योगों को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराई जाएगी सिनगैस।@ गंगा एक्सप्रेसवे से लॉजिस्टिक्स पर होगी ₹30,000 करोड़ तक की भारी बचत, सरकार को मिले ₹46,660 करोड़ के निवेश प्रस्ताव।@ पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, 24 की मौत, 50 से अधिक घायल।@ फिलीपीन-आंधी-तूफान में गिरी 9 मंजिला निर्माणाधीन इमारत, कई मजदूर मलबे में दबे।@ ट्रंप ने दी बड़ी खुशखबरी- ईरान के साथ समझौता लगभग तय, खुलेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज।@ असम में इस बार गो-वध मुक्त हो बकरीद, CM हिमंत बिस्वा सरमा की अपील, ईदगाह कमेटियों के फैसले का किया स्वागत।@ चीन में कोयला खदान दुर्घटना में 90 से ज्यादा की मौत, PM मोदी ने शी जिनपिंग से जताई संवेदना।@ कांग्रेस MP विवेक तन्खा ने मोदी सरकार को लिखा पत्र, कहा-खाड़ी देशों के लिए किफायती उड़ानें फिर से शुरू करें।@ CBSE पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का सख्त रुख, 12वीं री-इवैल्यूएशन फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों पर मांगा जवाब- कार्रवाई के निर्देश।@ महाराष्ट्र में डीजल को लेकर गैलन वॉर, पेट्रोल पंप के बाहर भिड़ गए किसान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -