- Back to Home »
- Politics »
- मुफ्त वैक्सीन बांटने वाले आज मांगने पर मजबूर..कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मोदी सरकार पर वार
मुफ्त वैक्सीन बांटने वाले आज मांगने पर मजबूर..कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मोदी सरकार पर वार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा,आज जब भारत कोरोना कहर की चपेट में है, ये देखना कितना पीड़ादायक है कि पिछले 70 साल की सरकारों के प्रयासों पर पानी फेरते हुए आज भारत को वैक्सीन निर्यातक देश से वैक्सीन आयातक देश बना दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया, कप्तान की सीट पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी जी, जिन्होंने टीके के प्रमाणपत्र पर खुद की
तस्वीर छपवा दी है, इस आपात स्थिति में नौ दो ग्यारह हो गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर सीएम योगी आदित्यनात पर भी हमला बोला। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर कोरोना से जुड़े आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया और कहा कि उसे स्थिति के बारे में सही जानकारी देनी चाहिए। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा,उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति बहुत भयावह है। हर तरफ से वेंटिलेटर,ऑक्सीजन और दवाओं की कमी की खबरें आ रही हैं। प्रदेश सरकार का यह धर्म है कि समस्या को बढ़ाने और आंकड़ों को छिपाने के बजाय समस्या को सुलझाने और सच्चाई को सामने लाने का काम करे। आज जो स्थिति बताई जा रही है, वो सही नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि टेस्टिंग के दरवाजे खोलिए, संख्या बढ़ाइए, रिजल्ट जल्दी आने की व्यवस्था करिए और टेस्टिंग रिजल्ट न होने पर भी आपात भर्ती का प्रावधान करिए. हर एक जान कीमती है। हर एक जान बचाने की
कोशिश जरूरी है। उन्होंने कहा,उत्तर प्रदेश में 22 करोड़ लोग हैं और सिर्फ 85 लाख लोगों को टीका लगा है। न जाने क्यों टीकों का निर्यात कर दिया गया। टीके को लेकर सही से योजना बनाई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा,लखनऊ और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में टेस्टिंग पर्याप्त नहीं हो रही है। जो टेस्टिंग हो भी रही है उनका रिजल्ट आने में 3-7 दिन का समय लग रहा है। टेस्ट रिजल्ट न होने के चलते लोगों को अस्पतालों में प्रवेश नहीं मिल रहा है और इस स्थिति में कई लोग असहाय महसूस कर रहे हैं। कई लोग अपने परिजनों एवं प्रियजनों को खो चुके हैं।


