- Back to Home »
- Discussion »
- वैक्सीन की कमी बताकर राज्य छिपा रहे अपनी नाकामिया..केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन
Posted by : achhiduniya
08 April 2021
केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, आज महाराष्ट्र की जो स्थिति है उसके लिए वहां की सरकार ही जिम्मेदार है। अपनी नाकामी को छिपाने की जगह हम पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जो लोग राज्य में वैक्सीन की कमी का बोल रहे हैं। वे लोगों का डराने का काम कर रहे हैं। ये सब राजनीतिक रूप से किया जा रहा है। ऐसा नहीं होना चाहिए। मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, वैक्सीनेशन कराने के मामले में महाराष्ट्र,
पंजाब, दिल्ली और महाराष्ट्र की सरकारें फेल दिख रही हैं। अपनी नाकामी छिपाने के लिए केन्द्र पर आरोप लगाने का काम कर रही हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के आरोपों का जवाब देते हुए डॉ हर्षवर्धन ने कहा, देश में कहीं भी वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। महाराष्ट्र सरकार बार-बार अपनी गलतियों को दोहरा रही है। केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार ने केवल 86% हेल्थ वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी। दिल्ली में में 72% और पंजाब में
केवल 64% स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। दूसरी ओर 10 अन्य राज्य और केंद्र शासित राज्यों में 90% से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं, डॉ हर्षवर्धन ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव को भी घेरा है। उन्होंने कहा कि राज्य में भारत बॉयोटेक की कोवैक्सिन लोगों को लगवाने से मना कर दिया है। इससे कोरोना के खिलाफ जंग कमजोर हो गई है। पंजाब और दिल्ली सरकारे भी वैक्सीनेशन को लेकर झूठ बोल रही हैं। देश में पर्याप्त डोज है। कहीं भी इसकी कमी नहीं है।