Posted by : achhiduniya 07 April 2021

मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ही वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली का टारगेट दिया था और इसके तरीके भी बताए थे। उन्होंने मुंबई में 17 सौ से अधिक बार और रेस्त्रां से वूसली करने को कहा था। हाई कोर्ट की ओर से इस केस की जांच सीबीआई से कराए जाने के आदेश के बाद अनिल देशमुख को पद से इस्तीफा देना पड़ा है। हालांकि, उद्धव सरकार अभी भी देशमुख का बचाव कर रही है और इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

उद्योपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक वाली कार और इसके मालिक मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में गिरफ्तार पुलिस अधिकारी सचिन वाझे इस समय एनआईए की रिमांड पर है और बुधवार को ही स्पेशल कोर्ट ने सीबीआई को भी उससे पूछताछ की इजाजत दी है। परमबीर सिंह की ओर से देशमुख पर लगाए गए आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपी गई है। एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन 


की हत्या केस में गिरफ्तार निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों पर मुहर लगा दी है। सचिन वाझे ने एनआईए को लिखे लेटर में आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख और राज्य के ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब ने उन्हें उगाही करने को कहा था। इससे पहले परमबीर सिंह ने भी आरोप लगाय था कि देशमुख ने ही वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए उगाही का टारगेट दिया था। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन वाझे 

ने एनआई को हाथ से लिखे लेटर में दावा किया है कि एनसीपी चीफ शरद पवार मुंबई पुलिस में उसकी बहाली के विरोध में थे। अनिल देशमुख ने उसे (वाझे) कहा था कि यदि वह 2 करोड़ रुपए लाकर देगा तो वह शरद पवार को मना लेंगे। वाझे ने यह भी दावा किया कि महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने भी उसे बीएमसी से जुड़े 50 ठेकेदारों से 2-2 करोड़ रुपए उगाही करने को कहा था। चार पेज के इस लेटर को वाझे ने एनआईए कोर्ट को सौंपा है। सचिन वाझे ने दावा किया है कि 

अनिल देशमुख ने उसे अक्टूबर 2020 में साहाद्री गेस्ट हाउस में बुलाया और मुंबई में 1650 बार और रेस्त्रां से उगाही करने को कहा। हालांकि, वाझे ने यह भी कहा है कि उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। वाझे ने लेटर में लिखा है कि अनिल देशमुख ने एक बार फिर जनवरी 2021 में ऐसा करने को कहा। उसकी यह मुलाकात देशमुख के आधिकारिक बंगले पर हुई थी। इस दौरान मंत्री के पीए कुंदन भी वहां मौजूद थे। वाझे के मुताबिक, मीटिंग में देशमुख ने हर बार और रेस्त्रां 

{शिवसेना नेता अनिल परब}


से 3-3.5 लाख रुपए वसूलने को कहा। सचिन वाझे ने यह भी दावा किया है कि महाराष्ट्र के ट्रांसपोर्ट मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब ने भी उगाही करने को कहा था। वाझे ने कहा है कि अनिल परब ने जुलाई-अगस्त 2020 में मुलाकात की थी और सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (SBUT) से 50 करोड़ वसूलने को कहा था, जिसके खिलाफ जांच चल रही थी। वाझे ने लिखा है, जुलाई-अगस्त 2020 में मुझे मंत्री अनिल परब ने मुझे उनके आधिकारिक बंगले पर बुलाया। बैठक में परब ने मुझे शिकायत में शुरुआती जांच देखने और 

ट्रस्टीज से तोलमोल करने को कहा। उन्होंने मुझे जांच बंद कराने के नाम पर SBUT से 50 करोड़ लाने को कहा। मैंने इसमें असमर्थता जताई क्योंकि SBUT में किसी को नहीं जानता था और जांच पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं था। लेटर में वाझे ने आगे लिखा है कि अनिल परब ने एक बार फिर जनवरी 2021 में बुलाया और बीएमसी के कुछ ठेकेदारों के खिलाफ जांच और प्रत्येक से 2 करोड़ रुपए वसूलने को कहा। वाझे ने लिखा, उन्होंने मुझे ऐसे 50 ठेकेदारों से कम से कम 2 करोड़ रुपए लाने को कहा। वाझे ने यह भी दावा किया है कि उसने अनिल देशमुख और अनिल परब से उगाही को लेकर मिले आदेश के बारे में पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को सूचित किया था। वाझे ने यह भी कहा है कि परमबीर सिंह ने उन्हें इन मांगों को नहीं मानने को कहा था।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -