- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- वैक्सीनेशन के बाद भी कोरोना संक्रमण क्यू...?
Posted by : achhiduniya
21 April 2021
इस वक्त देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।
पहली लहर के मुकाबले देश अब महामारी का ज्यादा बुरा दौर देख रहा है। बीते मार्च से
ही देश में संक्रमण और कोविड के चलते मौत के रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
हालात इतने खराब हो गए हैं कि देश के कई प्रमुख शहरों से वैक्सीन, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की कमी होने की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में कोविड-19
के खिलाफ टीकाकारण होने के बाद भी कोरोना संक्रमण की खबरें आई रही है,इस पर हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक के मैनेजिंग डायरेक्टर
कृष्णा ऐल्ला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि इस बात से पूरी तरह
इनकार नहीं किया जा सकता कि वैक्सीन के बाद संक्रमण नहीं होगा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने इसकी वजह भी साफ की है। उन्होंने कहा है कि
वैक्सीन लगने के बाद भी आपको मास्क पहनना जारी रखना होगा। ऐल्ला ने यह साफ किया है
कि इंजेक्शन के जरिए इस्तेमाल में आने वाली वैक्सीन केवल निचले फेफड़े को सुरक्षा
देती है न कि ऊपरी फेफड़े को। ऐसे में दो डोज लेने के बाद भी कोविड-19 संक्रमित
होने की संभावना है। उन्होंने कहा, यह
इंजेक्शन वाली सभी वैक्सीन के साथ दिक्कत है। उन्होंने जानकारी दी कि वैक्सीन
संक्रमण को और गंभीर होने से बचाएगी। साथ ही बीमारी को खतरनाक और जानलेवा नहीं
होने देगी।


