- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- कपड़ों का कैसे करे सैनिटाइजेशन....?
धोने के बाद शिंग मशीन को डिस्इंफेक्ट जरूर करें। इसके लिए एक कपड़े को एंटीसेप्टिक लिक्विड या फिर कैमिकल डिस्इंफेक्टेंट में भिगो दें और फिर उससे मशीन को अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद सादे पानी में भिगाए गए कपड़े से सफाई करें अगर आपने बाल्टी का उपयोग किया है, तो उसे लिक्विट या पाउडर डिटरजेंट की मदद से अच्छी तरह से धो लें। मग और ब्रश को भी इसी तरह से साफ करें। कपड़ों में नमी न रहने दें। उन्हें अच्छी तरह से धूप में सूखने दें। इसके लिए मशीन ड्राइअर का यूज करें और उसे कम से कम 2 मिनट तक स्पिन होने दें। इन कपड़ों को धूप में डालें और अच्छे से सूख जाने दें। ड्रायर न हो तो कपड़ों को हाथ से निचोड़कर, उन्हें धूप में सुखाएं। कपड़ों को तब तक फोल्ड कर अलमारी में न रखें, जब तक कि उनमें से पूरी नमी न चली जाए। जरा सी नमी भी रह जाने पर कपड़ों में जर्म्स घर बना सकते हैं।



